{"_id":"5d7bdd758ebc3e93bb4c5afd","slug":"young-laborer-dies-after-falling-from-train-banda-news-knp5134157128","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर युवा मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरकर युवा मजदूर की मौत
विज्ञापन
बांदा। परदेस से घर लौट रहे 32 वर्षीय युवक की अतर्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने यात्री का धक्का लगने का आरोप लगाया है।
बदौसा थानांतर्गत कुल्लूखेड़ा गांव के मजरा पतरहा पुरवा निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र रामदेव दिल्ली में मजदूरी करता था। बुधवार को तड़के महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन से अतर्रा जा रहा था। तभी स्टेशन के नजदीक चलती ट्रेन से वह नीचे गिर गया।
आरपीएफ कांस्टेबल आरएस राय ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के बहनोई मिठाईलाल (कमासिन) ने आरोप लगाया कि यात्री का धक्का लगने से धर्मेंद्र चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। दो साल पूर्व शादी हुई थी। पत्नी सीमा गर्भवती है।
उधर, बक्छा सिसोलर (हमीरपुर) गांव निवासी होरीलाल (55) पुत्र मुखबल की बुधवार की रात मेडिकल कालेज में मौत हो गई। डाक्टर की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। घरवालों ने बताया कि पेट दर्द से उसकी मौत हुई।