फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young farmer's body found hanging from a tree

युवा किसान का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला

Fri, 03 Jun 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Young farmer's body found hanging from a tree
बांदा/अतर्रा। युवा किसान का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि वह पिता के बैंक कर्ज अदायगी को लेकर कई दिनों से तनाव में था। इसी कारण आत्महत्या की है। पिता पर लगभग डेढ़ लाख रुपये कर्ज बताया गया है।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव में रामकिशोर सिंह के 32 वर्षीय पुत्र ओमवीर सिंह का शव घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर नीम के पेड़ पर साफी (अंगौछे) के फंदे से लटका मिला। चरवाहों की सूचना पर परिजन और कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

बहनोई अरविंद ने बताया कि ओमवीर बटाई पर करीब चार बीघा खेत लेकर किसानी करता था। सिंचाई का साधन न होने से इस बार फसल भी अच्छी नहीं हुई थी। इससे वह परेशान था। ओमवीर की शादी पांच साल पूर्व हुई थी। उसके डेढ़ साल का पुत्र है। ओमवीर की मौत से पत्नी पूनम और मां बिसनिया बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक की किस्त नहीं भर पा रहा था युवक
ओमवीर के वृद्ध पिता रामकिशोर सिंह पर इलाहाबाद बैंक का डेढ़ लाख रुपये कर्ज है। इसकी किस्तें भी ओमवीर भर रहा था। कई महीनों से किस्तें न दे पाने पर कर्ज अदायगी का बोझ बढ़ गया था। इसी तनाव में उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed