फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young farmer hanged, was sad to see the rot at harvest

युवा किसान ने फांसी लगाई, फसल में सड़ांध देख दुखी था

Fri, 20 Mar 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 20 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Young farmer hanged, was sad to see the rot at harvest

ओला-बारिश से फसल में मची सड़ांध से झुब्ध होकर किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस पर इलाहाबाद बैंक का 97,000 रुपये का कर्ज था। यह भी पता चला है कि खाते में जमा 4,000 रुपये बैंक ने गुपचुप ढंग से केसीसी कर्ज में समायोजित कर लिये थे।

विज्ञापन


मामला बबेरू तहसील के भांटी गांव का है। यहां किसान नरेंद्र सिंह (40) ने बृहस्पतिवार की रात घर में खपरैल पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सुबह यह देख पत्नी और तीन मासूम बच्चों में कोहराम मच गया। खबर पाकर मृतक के चाचा राजेश सिंह भी आ गए। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


राजेश सिंह ने बताया कि रात करीब आठ बजे नरेंद्र ने बताया था कि वह खेत पर गया था। मसूर की फली में सड़ांध थी। नरेंद्र की 20 बीघा जमीन में मसूर, चना, गेहूं, सरसों, अलसी सब चौपट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा ने यह भी बताया कि नरेंद्र ने इलाहाबाद बैंक की बबेरू शाखा से वर्ष 2010 में किसान क्रेडिट कार्ड से 97,000 रुपये कर्ज लिया था। बताया कि नरेंद्र के खाते में सिर्फ 4000 रुपये जमा थे। बैंक ने बिना उसे बताए यह पैसा कर्ज के खाते में जमा कर दिया। फसल की बर्बादी और कर्ज से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

शुक्रवार को सुबह उप जिलाधिकारी विनय पाठक और क्षेत्राधिकारी यशवीर सिंह ने भांटी गांव जाकर मृतक के आश्रितों को सांत्वना दी। उधर, बैंक मैनेजर शैलेंद्र कुमार सक्सेना का कहना है कि नियम के अनुसार ही खाते से उसका पैसा केसीसी कर्ज में डाला गया है। भांटी गांव में लगभग सभी किसानों की 70 फीसदी फसल खराब हो गई है।


उधर, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य अजय सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष भी यहां फसलों को नुकसान पहुंचा था। लेकिन सरकार ने मुआवजा नहीं दिया। उन्होंने सर्वे करा पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed