{"_id":"624c82538d71ae462940067d","slug":"young-farmer-dies-due-to-vehicle-collision-banda-news-knp6895348180","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से युवा किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से युवा किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/बबेरू। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवा किसान की मौत हो गई। हेलमेट न लगाने से उसके सिर और चेहरे पर आई गंभीर चोटें मौत का कारण बनीं। उधर, अन्ना मवेशी से टकरा कर बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव निवासी संजय यादव (30) पुत्र देवनाथ सोमवार शाम बाइक पर खेत से घर आ रहा था। गांव के नजदीक पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर तक घटनास्थल पर पड़ा तड़पता रहा। उधर से गुजरे ग्रामीणों ने उसे पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। घरवालों ने उसे बबेरू सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
एक अन्य घटना में सोमवार की देर शाम कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत तिंदवारी बाईपास के पास अन्ना मवेशी से बाइक टकरा गई। बाइक में सवार तिंदवारी कस्बा निवासी राममनोहर (45), पत्नी मोहिनी (40) और पुत्री पिंकी (14) व नैंसी (5) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। ये सभी एक ही बाइक में तिंदवारी जा रहे थे।
विज्ञापन
--------------