{"_id":"612d1b3f8ebc3ec7777a26bb","slug":"young-businessman-committed-suicide-by-jumping-into-the-river-banda-news-knp649193922","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में छलांग लगाकर युवा व्यापारी ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में छलांग लगाकर युवा व्यापारी ने जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खप्टिहा कलां। केन नदी पुल से युवा व्यापारी ने सोमवार की सुबह छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन कराई। करीब एक घंटे बाद उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। मिली जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र में कस्बा निवासी रामखिलावन पांडेय के पुत्र अनिल पांडेय (33) ने सोमवार को सुबह पैलानी स्थित केन पुल से नदी में छलांग लगा दी।
नदी में कूदते समय वहां मौजूद राहगीरों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गोताखोरों की मदद से अनिल की खोज शुरू कराई।
विज्ञापन
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे ढूंढ सके। पुलिस ने जसपुरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई भूली पांडेय ने बताया कि वह गांव में किराने की दुकान किए था।
व्यापार ठीकठाक चल रहा था। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। नदी में छलांग लगाकर जान देने के बारे में परिजन कुछ नहीं बता सके।
हादसे में घायल रेहड़ी व्यापारी की मौत
बांदा। रेहड़ी व्यापारी की बाइक से गिरकर मौत हो गई। कालिंजर थाना क्षेत्र के तलहटी कालिंजर निवासी मलका का बेटा राजेंद्र (33) गांवों में बाइक में सब्जी की फेरी लगाता था। शनिवार की शाम वह नरैनी से घर जा रहा था।
उसके साथ गांव का ही एक अन्य फेरी व्यापारी बच्ची भी था। नरैनी क्षेत्र में गुढ़ा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अन्ना मवेशी से टकरा गई, जिससे दोनों व्यापारी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया।
हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। रविवार को दोपहर कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक अपने पीछे पत्नी बाबू और दो पुत्री व एक पुत्र छोड़ गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।