फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   You will get reward for better work in different fields

प्रदेशीय युवा महोत्सव में बांदा के 25 युवा बनेंगे मेहमान

Tue, 07 Jan 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
You will get reward for better work in different fields
लखनऊ में 12 से 16 जनवरी तक होने वाले 23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बांदा जनपद के भी 25 प्रतिभावान युवा शामिल होंगे। यह विभिन्न कार्य क्षेत्रों और व्यवसायों से जुड़े हैं। इनमें शजर शिल्प कला, स्वरोजगार व परिवार नियोजन के प्रचार-प्रसार में 5-5, कृषि के चार, विशिष्ट कार्यों में तीन और सामाजिक कार्य, काष्ठकला व उद्यान क्षेत्र से एक-एक युवक-युवती शामिल हैं। यह आयोजन राजधानी लखनऊ में प्रदेश के युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसमें पूरे प्रदेश के प्रतिभाशाली युवा शामिल होंगे।
विज्ञापन

शहर के छोटी बाजार के सेवानिवृत्त शिक्षक रामकृपाल वर्मा की बेटी शक्ति वर्मा का कहना है कि उसने शजर तराशने का हुनर अपनी मां जागृति से सीखा है। इस व्यवसाय में कई बेरोजगारों को रोजगार मिला है। शक्ति ने बताया कि वह पहली बार इस क्षेत्र में सम्मानित हो रही है।
विज्ञापन

दुरेड़ी गांव के किसान शिवकरन की बेटी खुशबू ने 2011-12 में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से कुरूक्षेत्र में विश्वविद्यालय स्तर पर वॉलीबाल में टीम को दूसरा स्थान दिलाया। इसी तरह रोहतक में विश्वविद्यालय स्तरीय कबड्डी में तीसरा स्थान हासिल किया। महिला मंगल दल की अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने गांव की बालिकाओं को खेल में आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोयरा मुगली के किसान शरीफ खां के बेटे हमीद ने वॉलीबाल में जनपद व राज्य स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं। वर्ष 2007-08 में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नार्थ जोन इंटर यूनीवर्सिटी वॉलीबाल प्रतियोगिता (कुरूक्षेत्र) में खेला और द्वितीय स्थान दिलाया। 46वीं प्रादेशिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (फैजाबाद) में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
दिखितवारा गांव के किसान विज्ञान शुक्ला ने पूरे मंडल में जैविक खेती की अलख जगा रहे हैं। किसानों को जैविक खेती के गुर सिखा रहे हैं। वर्ष 2018 में जिला व मंडल स्तर पर सम्मानित किया गया। वर्ष 2018-19 व 2020-21 में धान के रिकार्ड उत्पादन व पशुपालन और दुग्ध उत्पादन में बुंदेलखंड स्तर पर सम्मानित किया गया।
जैविक खेती में मानवेंद्र सिंह (बड़ोखर) व असलम खां (छनेहरा लालपुर)। सब्जी उत्पादन में जाहिद अली (अतर्रा), मत्स्य पालन में बुद्धराज सिंह (लौली टीकामऊ), डेयरी में विकास शुक्ला (अतर्रा), लेमन ग्रास में विपिन कुमार (बड़ागांव), व्यापार क्षेत्र में चंद्रदेवी (बबेरू), विश्राम सिंह (जसपुरा), रामकिशोर (कालिंजर),

सलाउद्दीन (तिंदवारी)। काष्ठकला में सुनील कुमार (रेउना), सौरभ सोनी (खुटला), सद्दाम व अशोक कुमार (निम्नीपार), शजर कला में रवीना मंसूरी (खुटला), विशिष्ट कार्य में आदित्य प्रकाश (त्रिवेणी), माधुरी गुप्ता (बांधा पुरवा), जयनारायण (गड़रिया)। परिवार नियोजन क्षेत्र में प्रमोद कुमार (गड़रिया), संदीप कुमार (बिछवाही) व अखिलेश कुमार (कुरौली सपहाई) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed