फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   yoopee bord pareeksha mein 854 pareekshaarthee honge shaamil

यूपी बोर्ड परीक्षा में 854 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Sun, 05 Sep 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
yoopee bord pareeksha mein 854 pareekshaarthee honge shaamil
बांदा। कोरोना संक्रमणकाल में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में ट्रिपल एक्स, अंक सुधार, अनुपस्थित रह गए परीक्षार्थियों की परीक्षाएं 18 सितंबर से शुरू होंगी। यह छह अक्तूबर तक चलेंगी। जनपद में कुल 854 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

इनमें हाईस्कूल के 336 और इंटरमीडिएट के 518 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं। वर्ष 2020-21 बोर्ड परीक्षा में 40,136 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कोविड-19 के प्रकोप के चलते यह सभी शासन के आदेश पर प्रोन्नत कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें कुछ के अंक पत्रों में ट्रिपल एक्स तो कोई अनुपस्थित दर्शाया गया है। किसी परीक्षार्थी के अंक उसके अपेक्षानुरूप नहीं आए। इसको लेकर परीक्षार्थियों में रोष था। उन्होंने धरना-प्रदर्शन कर अंक सुधार और त्रुटियों को दूर करने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की शिकायतों का संज्ञान लेकर यूपी बोर्ड ने ऐसे परीक्षार्थियों को मौका देते हुए उनकी परीक्षा का फैसला लिया। इसमें विद्यालयवार छात्र-छात्राओं से बोर्ड फार्म भराए गए।
इनमें हाईस्कूल में 274 बालक और 62 बालिकाएं तथा इंटरमीडिएट में 461 बालक व 57 बालिकाएं शामिल हैं। परीक्षा कार्यक्रम भी बोर्ड ने जारी कर दिया है। हाईस्कूल की परीक्षा 12 दिन और इंटर परीक्षा 15 दिन होंगी।
ये बने परीक्षा केंद्र---
डीएवी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी बांदा, सत्यनारायण इंटर कॉलेज तिंदवारी, मधुसूदन दास इंटर कॉलेज जसपुरा, विवेकानंद इंटर कॉलेज नरैनी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अतर्रा, स्वर्गीय केपी शास्त्री इंटर कॉलेज बदौसा, जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कमासिन।

अनुपस्थित, अंक सुधार, ट्रिपल एक्स जैसी त्रुटियों के सुधार के लिए बोर्ड परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा कार्यक्रम घोषित हो गया है। आवेदन करने वाले परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षार्थियों के लिए यह अंतिम मौका है।
- विनोद सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed