फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Yoga showing all around

चारों तरफ दिखा योगा का योग

Wed, 21 Jun 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Wed, 21 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Yoga showing all around
योग करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। विश्व योग दिवस पर योगीराज में योग का शौक हरेक पर सिर चढ़कर बोला। अफसर, नेता, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, महिला, पुरुष, बच्चे, स्वयंसेवी आदि सभी योगा करते नजर आए। मुख्य आयोजन मुख्यालय के जीआईजी ग्राउंड में हुआ। मंडलायुक्त अजय कुमार शुक्ला, डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीएम डॉ. सरोज कुमार और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र समेत बड़ी संख्या में अधिकारी तड़के से ही योग स्थल पर आ डटे। अधिकारियों ने योग के फायदे बताए। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से योग को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिली है।

विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन समिति के तत्वावधान में मुख्य योगा स्थल पर सीडीओ आरके सिंह, एडीएम गंगाराम गुप्ता, संयुक्त विकास आयुक्त शिव कुमार गुप्ता, एसडीएम प्रहलाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर मंसूर आलम, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, भारत स्वाभिमान संयोजक डॉ. बीडी प्रजापति, नगर पालिका सफाई निरीक्षक एचएस निरंजन, कलेक्ट्रेट प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद, भाजपा नेता संतोष कुमार गुप्ता, जगराम सिंह चौहान, क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक और कार्यक्रम व्यवस्थापक बीना गुप्ता आदि सहित बड़ी संख्या में लोग महिला-पुरुष, छात्र-छात्राएं आदि शामिल रहे। मुख्य योग आचार्य धनराज सिंह, निशांत, अशोक शुक्ला रहे। संचालन दीनदयाल सोनी व रमाशंकर यादव ने किया। शुरूआत जनप्रतिनधियोें और अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन और भारत मां के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। राष्ट्रवादी चिंतक प्रकाश शर्मा व रमाशंकर श्रीवास्तव मुख्य वक्ता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed