{"_id":"5d0bd4e28ebc3e60c372d2bc","slug":"yog-today-banda-news-knp497024118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का ‘योग’ आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का ‘योग’ आज
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का ‘योग’ आज
मुख्यालय से गांव तक होंगे योग शिविर
राज्यमंत्री भी बांदा में करेंगे योगाभ्यस
डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। 5वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार (21 जून) को मनाया जाएगा। प्रशासन स्तर पर भी इसकी तैयारियां जोरदार की गई हैं। मुख्य योगाभ्यास शहर के जीआईसी ग्राउंड में सुबह 7 बजे से होगा। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड अध्यक्ष/राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त बाबूराम निषाद शरीक होंगे। बृहस्पतिवार को डीएम हीरा लाल ने आदर्श बजरंग इंटर कालेज में चल रहे योग प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।
बताया कि योग दिवस सभी तहसील और विकास खंड मुख्यालयों और पंचायत स्तर पर मनाया जाएगा। इसमें योगाभ्यास बराया जाएगा। तहसील स्पर पर एसडीएम और ब्लाक स्तर पर बीडीओ इसके नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। मुख्यालय में योग सेल गठित किया गया है। राज्य स्तरीय योग पुरस्कार प्राप्त रमेश राजपूत इसके प्रभारी हैं। डीएम ने बताया कि शुरूआत में 71 न्याय पंचायतों में चार-चार प्रशिक्षक तैयार किए जाएंगे। यह अपने गांव और स्कूलों में योग प्रशिक्षक तैयार करेंगे। डीएम ने बीएसए को निर्देश दिए हैं कि हरेक प्राथमिक विद्यालय में योग कराया जाए। डीआईओएस को निर्देश दिए हैं कि हर स्कूल कालेज में कम से कम दो प्रशिक्षक तैयार करें जो विद्यालय में हर हफ्ते कम से कम एक दिन योग कराएं। जेएन डिग्री कालेज प्राचार्य को भी हरेक महाविद्यालय में दो-दो प्रशिक्षक तैयार करने को कहा गया है।
उधर, आदर्श बजरंग इंटर कालेज में चल रहे योग प्रशिक्षण शिविर में डीएम ने जायजा लिया। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली जा रही रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। डीआईओएस हिफजुर्रहमान, प्रशिक्षक बिंदु कुमार सिंह, प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, चीफ आफीसर मंगल प्रसाद सहित 220 कैडेट्स शामिल रहे।