फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   yaadav mahaasabha krshn bhavan banavaegee

यादव महासभा कृष्ण भवन बनवाएगी

Mon, 20 Sep 2021 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
yaadav mahaasabha krshn bhavan banavaegee
बांदा। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने समाज में फैली कुरीतियों और राजनीतिक चेतना के प्रति स्वजातियों को सतर्क और जागरूक होने का आह्वान किया है। जिला मुख्यालय में कृष्ण भवन और स्कूल निर्माण का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को अतर्रा ग्रामीण के फौजदार पुरवा में महासभा की जिलास्तरीय बैठक में समाज में शिक्षा और राजनीतिक व सामाजिक चेतना पर मंथन हुआ। हाल ही में निर्वाचित हुए स्वजातीय ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इनमें बिगहना के आलोक यादव, गुमाई के महेश यादव, बहेरी के अमर सिंह यादव, मऊ गिरवां के लक्ष्मण यादव, आऊ के रोहित यादव, बहादुरपुर गड्हिा के राजकुमार यादव, नगवारा के अवधेश यादव, मसौनी के ब्रजकिशोर यादव और लोधौरा गांव के मुन्ना यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि 18 नवंबर को महासभा शौर्य दिवस जिला मुख्यालय में मनाएगी। इस दिन 1962 में चीन से युद्ध में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह भी निर्णय लिया कि महासभा स्कूल का निर्माण कराएगी।

साथ ही ऐसे जनप्रतिनिधि चुनने का निर्णय लिया जो यादव यादव की समस्याओं के प्रति गंभीर होगा। बैठक में जिला पंचायत सदस्य रजनी यादव सहित राजेश, जगमोहन, अमोल, रामजी भाई, मंजीत, रामखिलावन, अमर सिंह, आलोक, महेंद्र, कृष्ण कुमार, गणेश, रामेश्वर, बलराम आदि स्वजातीय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed