फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   XEN's vehicle found without fitness permit, seized

Banda News: बिना फिटनेस-परमिट मिली एक्सईएन की गाड़ी, सीज की

Sat, 07 Jun 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
XEN's vehicle found without fitness permit, seized
सीज की गई गाड़ी।  - फोटो : संवाद
बांदा। एआरटीओ ने चेकिंग के दौरान बिजली विभाग के एक्सईएन (ग्रामीण) की गाड़ी को सीज कर दी। वाहन का न तो परमिट था और न ही फिटनेस था। इसे अनाधिकृत रूप से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

एआरटीओ शंकर जी सिंह टीम के साथ कालूकुआं में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता की कार चेक की।
पता चला कि प्राइवेट लगाई गई इस कार का न तो वाहन परमिट था और न ही फिटनेस व टैक्स के कागजात पूरे थे। उन्होंने बताया कि कार सीज कर कालूकुआं मंडी चौकी में खड़ी कराई है। एआरटीओ शंकर जी सिंह ने कहा कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन

संबंधित सभी विभाग एवं वाहन चालक जो निजी वाहनों का प्रयोग व्यावसायिक करने के लिए परमिट, फिटनेस एवं टैक्स अवश्य जमा करें,अन्यथा अना धिकृत वाहन को सीज किया जाएगा। भारी जुर्माना भी भरना पड़ेगा। इसके पहले भी जिला विकलांग कल्याण विभाग, विद्युत विभाग और जल विभाग के वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है। अभी तक कोई विभाग नियमानुसार कार्यवाही नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed