{"_id":"66fd9a169986200ff8093ea4","slug":"wrestler-chotu-defeated-deepu-banda-news-c-212-1-bnd1004-116367-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पहलवान छोटू ने दीपू को किया चित्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पहलवान छोटू ने दीपू को किया चित्त
विज्ञापन
पैलानी। क्षेत्र के सिंधनकलां में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें नामचीन पहलवानों ने शिरकत की। खप्टिहाकलां के मदन और जालौन के प्रीतम की कुश्ती बराबरी पर छूटी। सिंधनकलां में आयोजित दंगल का एसडीएम शशिभूषण मिश्र ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ कराया।
पहली कुश्ती में खप्टिहाकलां के पहलवान मदन और जालौन के प्रीतम के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। खप्टिहाकलां के छोटू ने सिंधनकलां के पहलवान दीपू को चित कर दिया। सरस्वाह के देशराज ने जालौन के प्रीतम को महज दो मिनट में ही चारों खाने चित कर दिया। मुंगू के नामचीन पहलवान नंदू ने हमीरपुर के मेघराज हमीरपुर को चरखा दांव लगाकर चित कर दिया।
इसी तरह आधा दर्जन कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। महिला कुश्ती में बांदा की काजल व चित्रकूट की पायल के बीच मुकाबला हुआ। इसका फैसला नहीं हुआ। रेफरी शम्मू पहलवान रहे। उद्घोषक रशीद पहलवान व शिवविलास पलरा रहे।
विज्ञापन
इस दौरान पिंटू मिश्र,गोलू मिश्र,सब इंस्पेक्टर केशव राम आदि मौजूद रहे। इसके पहले ग्राम प्रधान प्रतिनिधि छेदीलाल वर्मा व पिंटू मिश्र ने एसडीएण का स्वागत किया।ा