फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Women will get a receipt in the police station

महिलाओं को थाने में अर्जी की मिलेगी रसीद

Fri, 23 Oct 2020 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Women will get a receipt in the police station
कमासिन थाने में महिला डेस्क के उद्घाटन अवसर पर महिलाओं को पुरस्कृत करतीं प्रधानाचार्य अंजू वर्म - फोटो : BANDA
बांदा। मिशन शक्ति अभियान में शुक्रवार को जिले के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क शुरू की गई। समारोहपूर्वक उद्घाटन हुए। मुख्य आयोजन देहात कोतवाली में हुआ। यहां विशेष रूप से तैयार किए गए हेल्प डेस्क को कक्ष को सजाया गया था। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी, विधायक बृजेश प्रजापति, पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा, मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीएम आनंद कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डा. एसएस मीणा तथा अपर एसपी महेंद्र प्रताप चौहान, क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हरेक थाने में महिला डेस्क के लिए 6 महिला आरक्षियों को नियुक्त किया गया है। ये तीन शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी करेंगी। महिला फरियादियों को बैठने और उनके पानी पीने की व्यवस्था की गई है। अर्जी/तहरीर देने वाली महिलाओं को रसीद/पावती दी जाएगी। उनके प्रार्थना पत्र कंप्यूटर में फीड किए जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, महिला डिग्री कालेज बांदा में प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता, डॉ. विनोद सिंह चंदेल, डॉ. सबीहा रहमानी, ज्योति मिश्रा व जेबा खान और महिला कल्याण अधिकारी आकांक्षा सिंह ने पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा। शक्ति मिशन अभियान में शुक्रवार को जिले के सभी थानों में एक साथ महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत हुई। अतर्रा संवाद के मुताबिक थाने में एसडीएम जेपी यादव, पीजी कॉलेज प्रो. डॉ. पंकजा शर्मा, सीओ सत्य प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे। डॉ. अनीता शर्मा, डॉ. मैत्रेयी सिंह, रेखा श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
संचालन उमा चतुर्वेदी ने किया। बिसंडा में प्रवक्ता अंकिता कसौंधन ने फीता काटा। थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह, एसएसआई अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहेे। चिल्ला थाना में भाजपा नेता केसरिया सोनकर उद्घाटन किया। एसडीएम पैलानी रामकुमार वर्मा, सीओ अजय भदौरिया, थाना प्रभारी वीपी सिंह चौहान, प्रधान सीमा निषाद, पपरेंदा चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
तिंदवारी संवाद के मुताबिक महिला चिकित्सक डॉ. सुमन की अध्यक्षता में उद्घाटन हुआ। जीजीआईसी प्रधानाचार्य रंजना सिंह ने संबोधित किया। रसोइया को सम्मानित किया। गिरवां संवाद के मुताबिक थाने में ग्राम प्रधान अंशु द्विवेदी ने उद्घाटन किया।
कोलावल प्रधान राधा गुप्ता, सरोज कुशवाहा, मौजूद रहीं। निरीक्षक बलजीत सिंह भी मौजूद रहे। मटौंध संवाद के मुताबिक विश्व हिंदू महासंघ मातृ शक्ति प्रदेश महामंत्री संतोष मिश्रा ने उद्घाटन किया। चेयरमैन चौधरी सुधीर सिंह, नेहा शर्मा, अनीता सिंह चौहान, प्रीति साहू, निरूपमा सिंह, रचना द्विवेदी, ताहिरा (गोयरा प्रधान) सहित थाना प्रभारी रामेंद्र तिवारी उपस्थित रहे।

कमासिन संवाद के मुताबिक प्रधानाचार्य अंजू वर्मा ने हेल्प डेस्क का फीता काटा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का बटन दबाया। संचालन रमाशंकर सोनी ने किया। महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य कामिनी यादव सहित भाजपा नेता रीता नामदेव आदि उपस्थित रहीं।

कोतवाली देहात में महिला हेल्प डेस्क के उद्घाटन पर मौजूद मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी के.सत्यनाराय?

कोतवाली देहात में महिला हेल्प डेस्क के उद्घाटन पर मौजूद मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी के.सत्यनाराय?- फोटो : BANDA

Women will get a receipt in the police station

Women will get a receipt in the police station- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed