फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   women were kidnapped and beaten by miscreants

बदमाशों ने अपहृत महिला व उसे बचाने गए ग्रामीण को पीटा

Tue, 20 Oct 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 20 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
women were kidnapped and beaten by miscreants
नरैनी (बांदा)। शौच को गई महिला का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। महिला के शोर
विज्ञापन
मचाने पर उधर से गुजर रहा ग्रामीण उसे बचाने पहुंचा। बदमाशों ने महिला एवं उसे बचाने गए ग्रामीणों को जमकर पीटा। पिटाई से दोनों बेहोश हो गए। पीछे से शोर मचाते हुए अन्य ग्रामीणोें के पहुंचने पर बदमाश भाग निकले।
 
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव में निसार अहमद गांव के बाहर खेत में मकान बनाकर रह रहा है। सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे उसकी पत्नी रुखसाना (35) घर से चंद कदम दूर खेत में शौच के लिए गई थी। देर तक न लौटने पर पति और परिजनों ने तलाश शुरू की। पड़ोसी युवक बाबू पुत्र शेर खां भी जंगल में तलाश कर रहा था तभी जंगल में टार्चों की रोशनी नजर आने पर उसने रुखसाना के पति और परिजनों को सूचना दी। इस बीच जमवारा और नसैनी गांवों के कई सैकड़ा लोग इकट्ठा हो गए। लाठियों से लैस ग्रामीणों ने जंगल की घेराबंदी शुरू कर दी। रात करीब 10 बजे सल्लाही नाले में रुखसाना बेहोश अवस्था में मिली। कुछ दूर बाबू खां बेहोशी हालत में पड़ा पाया गया। गांव वालों ने दोनों को नरैनी सीएचसी लाकर भर्ती किया।

रुखसाना ने बताया कि चार बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। घर से रुपये मंगाने के लिए कहा। इसी बीच वह डर और दहशत से बेहोश हो गई। उधर, बाबू खां का कहना है कि एक बदमाश ने उसे देख लिया और पकड़कर बुरी तरह पीटा जिससे वह बेहोश हो गया। उधर, पुलिस तब पहुंची जब ग्रामीण दोनों को अस्पताल ला चुके थे। कोतवाली प्रभारी जय हिंद रावत का कहना है कि जांच की जा रही है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed