फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Women should get cervical cancer screening every year after crossing 40

सर्वाइकल कैंसर 40 पार होने पर महिलाएं हर साल कराएं सर्वाइकल कैंसर जांच

Tue, 22 Feb 2022 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Women should get cervical cancer screening every year after crossing 40
सर्वाइकल कैंसर जागरुकता गोष्ठी में उपस्थित डाक्टर्स। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। 40 वर्ष की उम्र पार करने के बाद महिला को साल में एक बार सर्वाइकल कैंसर का पता करने के लिए जांच करवानी चाहिए। दूसरी और तीसरी स्टेज पर पहुंचने के बाद यह शरीर के कई अंगों में फैल जाता है और इलाज संभव नहीं हो पाता।
विज्ञापन

यह बात वूमेन डाक्टर्स विंग के तत्वावधान में हार्पर क्लब में आयोजित सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस कार्यक्रम में कही गई। सर्वाइकल कैंसर के लक्षण और निदान तथा एचपीवी वैक्सीन के बारे में बताया गया। वूमेन डाक्टर्स विंग और मिशन पिंक हेल्थ की चेयर पर्सन डा.शबाना रफीक ने बताया कि यह केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई एक संस्था है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की शाखा है।
विज्ञापन

इसके द्वारा हर जिले में महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ ही उनमें खून की कमी (एनीमिया) के आंकड़ें संकलित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही हार्पर महिला क्लब ओल्ड के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था सचिव डा.मोनिका सक्सेना ने आडियो विजुअल प्रेजेंटेशन के जरिए सर्वाइकल कैंसर की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि इस पर काबू पाने के लिए शीघ्र डायग्नोसिस जरूरी है। 40 साल उम्र के ऊपर वाली महिलाओं को साल में एक बार जांच करानी चाहिए ताकि सर्वाइकल कैंसर का शुरू में ही पता लग जाए और 80-90 प्रतिशत उसका इलाज हो सके। वरना दूसरे और तीसरे स्टेज के बाद इलाज नहीं हो पाता। बाल रोग विशेषज्ञ डा.एसआर वर्मा ने एचपीवी वैक्सीन के बारे में बताया।
साथ ही कहा कि सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से होता है। इसका टीका उपलब्ध है। डा.वर्मा ने 9 से 12 साल की किशोरियों को माहवारी शुरू होने से पहले टीकाकरण के दो डोज जरूर लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष त्र्शा सिंह, सचिव संतोष गुप्ता ने सभी डाक्टर्स का स्वागत किया और आभार जताया।

संचालन एसीडी स्टूडियो निर्देशक निशा गुप्ता ने किया। डा.कंचन सिंह, डा.मालती व्यास, सुधा गुप्ता, सुधा सिंह, नूतन गुप्ता, गीता सेठ, उमा गर्ग, नीतू गुप्ता, सुनीता पटेल, अर्पिता गुप्ता, नूपुर चौहान आदि उपस्थित रहीं। दवा कंपनी के मुमताज अहमद का भी आभार जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed