फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Women's slogan became livid hear Inspector

महिलाओं का नारा सुन आग बबूला हो गए कोतवाल

Mon, 02 Feb 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 02 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Women's slogan became livid hear Inspector

बांदा। ‘नहीं डरेंगे घुड़की से, खींच लेंगे कुर्सी

विज्ञापन
से’। गुलाबी गैंग का यह नारा सुनते ही कोतवाली प्रभारी आपा खो बैठे। नारा लगा रहीं गुलाबी गैंग की महिलाओं को जमकर हड़काया और धमकाया।

वह शब्द भी कह डाले, जिन्हें लिखा या बयां नहीं किया जा सकता। महिलाएं भी उत्तेजित हो गईं। बाद में दोनों पक्षों का पारा गिरने पर बातचीत हुई। घरेलू मामले में पुलिस ने कोई मदद करने से इनकार कर दिया।

खाईंपार निवासी बदरून उर्फ मुनिया को उसका पति प्रतिदिन मारता-पीटता है। उसका खाना-पानी बंद कर दिया। सोमवार को सुबह भी उसकी लात और घूूंसों से पिटाई की।

बदरून की अर्जी के साथ गुलाबी गैंग की दर्जनों महिलाएं कोतवाली पहुंचीं और इस मुद्दे पर आरोपी पति के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रदर्शन किया। गुलाबी गैंग की महिलाओं ने नारे शुरू कर दिए-‘नहीं डरेंगे घुड़की से, खींच लेंगे कुर्सी से’। इस पर कोतवाली प्रभारी का पारा चढ़ गया। वे भड़क उठे और गुलाबी गैंग की महिलाओं से पुलिसिया भाषा का इस्तेमाल कर डाला।

कोतवाल के तेवर देख महिलाओं के तेवर ठंडे हो गए। इसी बीच गुलाबी गैंग की एक महिला ने कोतवाली प्रभारी का यह रूप अपने मोबाइल फोन पर क्लिक कर लिया।

बाद में कोतवाली प्रभारी ने पति-पत्नी के मामले में अदालत की पनाह लेने की सलाह देकर चलता कर दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी ने किसी तरह की बदसलूकी से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed