{"_id":"618c65412d7daaf034187f2a02eadd42","slug":"women-s-health-by-performing-carerkitryon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्वास्थ्य कार्यर्कित्रयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला स्वास्थ्य कार्यर्कित्रयों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Mon, 02 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों (एएनएम) ने आठ माह से रुके वेतन की मांग लेकर कलेक्ट्रेट में विरोध-प्रदर्शन किया। दीपावली के पहले वेतन न दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
एएनएम संपत देवी की अगुवाई में कार्यकत्रियों ने कहा कि उनकी नियुक्ति हुए आठ माह बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक वेतन नहीं दिया गया। इससे कार्यकत्रियों की दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। धनाभाव के कारण टीकाकरण में वैक्सीन, पीएचसी व सीएचसी से लाने व जमा करने में किराए की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। घर खर्च भी नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
दशहरा पर्व बिना पैसे के बीत गया। दीपावली पर्व तक वेतन न दिया गया तो सभी एएनएम आंदोलन को बाध्य होंगी। डीएम को ज्ञापन देने वालों में सुनीता, किरन, संगीता देवी, संगीता पटेल, संध्या सचान, सुमनलता, गिरिजा देवी, अल्पना सिंह, सावित्री देवी, सुनीता गुप्ता, संगीता अवस्थी, अरुणा, साधना सिंह, संध्या श्रीवास्तव शामिल रहीं।
विज्ञापन