फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman's body found in wheat field, murder suspected

Banda News: गेहूं के खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Thu, 20 Feb 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found in wheat field, murder suspected
गेहूं के खेत में जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
बबेरू। गेहूं के खेत में रात के समय एक 25 वर्षीय महिला का पेट के बल पड़ा शव बरामद किया गया है। खेत मालिक की सूचना पर बबेरू पुलिस ने जांच पड़ताल की। शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कुचेंदू गांव के मोड़ पर किसान आशाराम खेत है। आंबेडकर नगर निवासी बटाईदार रामप्रताप वर्मा बुधवार की रात खेत गया था। खेत में गेहूं की फसल के बीच एक 25 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। उन्होंने सभासद संतोष वर्मा से बताया। उन्होंने कोतवाली को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, शिनाख्त न होने पर शव को बांदा भेज दिया। कोतवाली इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि फील्ड यूनिट से जांच कराई है तो शव दो दिन पुराना लग रहा है। कोहनी में खरोंच के निशान मिले हैं। शरीर में जाहिर और कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। उधर, लोगों का कयास है कि किसी ने महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed