{"_id":"67f5724962ebd3c08e0fbafc","slug":"woman-thrown-out-of-the-house-for-not-giving-plot-in-dowry-banda-news-c-212-1-sknp1006-124704-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दहेज में प्लाट न देने पर महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दहेज में प्लाट न देने पर महिला को घर से निकाला
विज्ञापन
बांदा। दहेज में बाइक व प्लाट न देने पर पति ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने पति, सास व देवर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कांशीराम कालोनी निवासी सलमा खातून ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 11 जून 2019 को बसंत अली उर्फ शफीक के साथ हुई थी। शादी के बाद पति, सास अनीसा व देवर सलीम ने बाइक व प्लाट की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया। इस पर सलमा ने भरण पोषण का वाद दायर किया। मुकदमा दो साल तक चला। दिसंबर 2024 में उसका राजीनामा हुआ। उसके बाद उसका पति उसे दिल्ली ले गया। वहां से दो मार्च को वह बांदा के चमरौड़ी मोहल्ले में अपनी ससुराल में आकर रुके। 12 मार्च को उसके पति ने उसे डंडों से पीटकर घर से निकाल दिया।
उसने उसी दिन कालूकुआं चौकी में शिकायत की थी। कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली में पति, सास व देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)