फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman's body found, suspected of murder

महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

Tue, 14 Jun 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found, suspected of murder
Woman's body found, suspected of murder - फोटो : BANDA
कालिंजर। प्रेम विवाह करने वाली महिला का शव मंगलवार सुबह छत पर मिला। मृतका की मां ने पति पर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। पति मौके से फरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन

कस्बे की पुरानी बाजार में मंगलवार को सुबह रेखा (35) का शव घर की छत पर पड़ा मिला। पति पंकज कस्बे के चौराहे पर फर्नीचर का काम करता था। वह फरार है। रेखा के आठ वर्षीय पुत्री मुस्कान है। कालिंजर निवासी मृतका की मां इंद्राणी गुप्ता ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि पुत्री रेखा कालिंजर बस स्टैंड के पास बिसातखाने की दुकान किए थी। सोमवार की शाम दुकान में रेखा और पति पंकज में विवाद हुआ था। मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे खबर मिली कि रेखा का शव घर में पड़ा है। उसने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम प्रताप पटेल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
दोनों में अक्सर होता था झगड़ा
पड़ोसियों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। घटना के पहले भी चीख पुकार की आवाज सुनी गईं। कार्तिक पूर्णिमा मेला में लगभग 10 वर्ष पूर्व पंकज कहीं आया था, तभी उसका संपर्क रेखा से हो गया था। दोनों पति-पत्नी के रूप में यहां रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed