{"_id":"60e341228ebc3eba71538d46","slug":"woman-murdered-by-banging-her-head-with-a-brick-banda-news-knp638466021","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की ईंट से सिर कूंचकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की ईंट से सिर कूंचकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरन। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव में बेसहारा महिला की अज्ञात लोगों ने ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। दुष्कर्म के बाद हत्या करने की ग्रामीणों में चर्चा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और खून से सनी ईंट को कब्जे में ले लिया है।
हालांकि, मृतका के साथ दुष्कर्म के बारे में पुलिस स्पष्ट नहीं बता सकी। उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मूलरूप से सीमावर्ती चित्रकूट जनपद के एक गांव निवासी 55 वर्षीय महिला करीब 30 साल से यहां ओरन में रहकर गुजर-बसर कर रही थी। नगर पंचायत चेयरमैन आवास के पास बने बड़े चबूतरे पर रात को सोती थी। रोजाना की तरह रविवार की रात भी चबूतरे में सो रही थी।
तभी अज्ञात लोगों ने सीमेंटेड पत्थर की ईंट से उसकी सिर कूंचकर हत्या कर दी। सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतका के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। बबेरू सीओ सियाराम और बिसंडा थाना इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। नजदीक में खून से सना पत्थर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश कुमार द्विवेदी ने पुलिस को तहरीर दी है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला यहां ओरन में रहकर लोगों के घरों से मांगकर पेट भरती थी।
उधर, घटनास्थल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल दुष्कर्म के बाद हत्या की बात स्पष्ट रूप से कहना मुश्किल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।