फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman killed by husband's slapping

पति के थप्पड़ मारने पर युवती ने जान दी

Wed, 15 Apr 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Woman killed by husband's slapping
बांदा। पति के थप्पड़ जड़ने से क्षुब्ध युवती फांसी पर झूल गई। पति का कहना है कि बेटी को तैयार करने की बजाय मोबाइल चलाने पर गुस्सा आ गया था। फिलहाल मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी। उधर, अन्य घटनाओं में युवक और युवती ने आत्महत्या की कोशिश की। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ले की है। मजदूर पेशा नीरज चौहान की पत्नी मोहिनी (25) ने मंगलवार की शाम घर में रस्सी से फांसी लगा ली। घटना के वक्त कमरे में वह और उसकी दो वर्षीय पुत्री थी। सास-ससुर दूसरे कमरे में सोए थे। पति दरवाजे पर बैठा था।
विज्ञापन

नीरज ने बताया कि दोपहर को उसने बेटी मान्या को नहलाने के बाद तैयार करने के लिए कहा था। कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो मोहिनी मोबाइल चला रही थी और पुत्री को तैयार नहीं किया। इस पर उसे गुस्सा आ गया और उसने मोबाइल छीनकर मोहिनी को थप्पड़ जड़ दिया। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह साल पूर्व शादी हुई थी। मायका शहर क्षेत्र में स्थित झील का पुरवा है। फिलहाल मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव में संजय (21) पुत्र रमेश ने बुधवार को दोपहर घर में अंगौछे से फांसी लगा ली। परिजनों ने फंदा काटकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
एक अन्य घटना में शहर के कांशीराम कालोनी, हरदौली में गेंदा गुप्ता (27) पत्नी संतोष ने मंगलवार को शाम जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने घटना की वजह घरेलू कलह बताई है।
आर्थिक संकट पर किसान की पत्नी ने की खुदकुशी
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव में अनुसुइया (30) पत्नी सुरेंद्र कुमार ने मंगलवार को शाम कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। पेशे से किसान पति ने बताया कि घटना के वक्त वह घर से बाहर था। 5 वर्षीय पुत्र अजय को भी अनुसुइया ने बहलाकर घर से बाहर भेज दिया था।
बताया कि घर खर्च के लिए वह 2000 रुपये मांग रही थी। लॉकडाउन के चलते कामधंधा न चलने पर उसने मांग पूरी करने से इनकार कर दिया। इसी से क्षुुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।

उधर, मृतका के पिता मवईघाट (छतरपुर) गांव निवासी जुगुला ने आरोप लगाया कि सास उसकी पुत्री पर लांछन लगाती थी। इसी से प्रताड़ित होकर उसने जान दे दी। सात साल पूर्व शादी हुई थी। पति खेतीबाड़ी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed