फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman in hospital complaining of extortion

महिला अस्पताल में उगाही की शिकायत

Tue, 26 Apr 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 26 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Woman in hospital complaining of extortion
जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. जीएस वाजपेई। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। मुख्य चिकित्साधिकारी के निरीक्षण में जिला महिला अस्पताल में मरीजों से मची लूटखसोट का भंडाफोड़ हो गया। सात मरीजों ने शिकायत की कि उनसे 200 रुपये से लेकर 700 रुपये तक लिए गए हैं। सीएमओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए अपर सीएमओ और जिला कार्यक्रम प्रबंधक को तीन दिन के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। यहां संबद्ध कमासिन की एक चिकित्सक को तत्काल मूल स्थान पर भेजने के आदेश दिए।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. (मेजर) गिरजा शंकर वाजपेई ने मंगलवार को सुबह 10:10 बजे महिला अस्पताल का मुआयना किया। वार्ड में भर्ती प्रसूताओं ने शिकायत की कि रात्रि ड्यूटी स्टाफ नर्स दीपमाला और एकता व अन्य कर्मचारियों द्वारा उनसे पैसा लिया गया है। संगीता (झील का पुरवा) से 400 रुपये, रोशनी (लुकतरा) से 700 रुपये, आसमां परवीन (त्रिवेणी) से 200 रुपये, विनीता (मोहन पुरवा) 300 रुपये और राधा (झील का पुरवा) से 600 रुपये वसूले गए हैं। इनके अलावा गुड़िया और तबस्सुम नामक महिलाओं से भी अवैध वसूली हुई। इस पर सीएमओ ने अपर सीएमओ डॉ. एबी कटियार और जिला कार्यक्रम प्रबंधक को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा। ताकि इनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। सीएमओ ने चेतावनी दी कि इस संवेदनशील मामले की जांच में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


अस्पताल के 102 एंबुलेंस सेवा कक्ष में गुटखा मसाला के खाली पाउच और गंदगी मिलने पर सीएमओ ने वहां के स्टाफ को जमकर फटकारा। कोआर्डिनेटर लवलेश सिंह को निर्देश दिया गया ड्यूटी के दौरान कोई भी कर्मचारी यहां गुटखा, मसाला, पान, सिगरेट, बीड़ी, शराब आदि का इस्तेमाल आदि नहीं करेगा। प्रसूता वार्ड में भी गंदगी मिली। कई पंखे बंद थे। प्रसूताओं ने बताया कि वह जब से भर्ती हैं उन्हें खाना ही नहीं दिया गया। सुबह 10:35 तक आज नाश्ता नहीं मिला। सीएमओ ने सीएमएस डॉ. ऊषा सिंह से इस बारे में असंतोष जताते हुए निर्देश दिया कि प्रसूताओं को नाश्ता, खाना तत्काल देना सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अस्पताल मेें प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र, कमासिन की डॉ. सविता सिंह काम करते पाई गईं। कमासिन प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कई बार बताया है कि महिला डिलेवरी के लिए कोई चिकित्सक नहीं है। वहां प्रसव मेें परेशानी हो रही है। सीएमओ ने डॉ. सविता को तत्काल उनके मूल स्थान कमासिन में भेजने का आदेश दिया। इसके लिए लेखा लिपिक आलोक कुमार को निर्देश दिए। गौरतलब है कि महिला अस्पताल में शिकायत सांसद प्रतिनिधि उमेश मिश्रा ने भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed