फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman dies by hanging after refusing to join idol immersion procession

Banda News: प्रतिमा विसर्जन में जाने से मना करने पर महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 22 Oct 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Woman dies by hanging after refusing to join idol immersion procession
फोटो-19-लक्ष्मी। फाइल फोट
-भाई ने पति पर लगाया मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप
विज्ञापन

-नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। प्रतिमा विसर्जन में जाने को लेकर पति-पत्नी की आपसी कहासुनी से आहत महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने देखा तो उसके मायके में सूचना दी। भाई ने मारपीट कर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ निवासी अनिल ने बताया कि उसकी भाभी लक्ष्मी (22) ने बुधवार को दोपहर अपने घर के अंदर कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन ने देखा तो जानकारी हो सकी। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के गांव खम्हौरा निवासी लक्ष्मी के भाई शिवनरेश ने बताया कि दोपहर के समय लक्ष्मी के पति सोनू का फोन आया था, उसने कहा था कि उसने लक्ष्मी को विसर्जन में जाने के लिए मना किया था, लेकिन वह नहीं मान रही थी।
विज्ञापन

इस पर आक्रोश में सोनू ने फोन पर कहा कि अब मैं इसका विसर्जन कर दूंगा। भाई शिवनरेश ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन के साथ मारपीट कर फंदे से लटका दिया है। उन्होंने दो साल पहले अपनी बहन की शादी की थी। संतान नहीं थीं। नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि खुदकुशी का मामला है। मायके पक्ष के लोग आरोप लगा रहे हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed