{"_id":"7f54c31e159db529dae564ee228515c4","slug":"wisdom-for-the-purification-ritual-by-gulabi-gang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्धि शुद्धि के लिए गुलाबी गैंग ने किया यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्धि शुद्धि के लिए गुलाबी गैंग ने किया यज्ञ
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पुलिस, नेता और अधिवक्ता की बुद्धि-शुद्धि के लिए गुलाबी गैंग ने शनिवार को यहां यज्ञ किया। यज्ञ में आहुतियां देकर महिला उत्पीड़न करने वालों को ईश्वर से सद्बुद्धि देने की कामना की।
विज्ञापन
इसमें हाल ही में अपने अधिवक्ता पति के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला सरोज यादव भी थी।
गैंग कमांडर संपत पाल के नेतृत्व में स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में यज्ञ किया गया। बड़ी संख्या में गुलाबी गैंग की महिलाएं शामिल थीं।
संपत पाल ने कहा कि वह न्याय के लिए हर कदम उठाएंगी। पुलिस कार्यालय में सरोज यादव को उसके अधिवक्ता पति ने मारापीटा। दहेज के लिए उत्पीड़न किया।
पुलिस उपाधीक्षक के सामने यह सब हुआ। वह तमाशाई बने देखते रहे। रिपोर्ट दर्ज होने पर भी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। सद्बुद्धि के लिए यज्ञ के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो अगला आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर गैंग की सुमित्रा, गीता देवी, प्रकाश रानी, मीना सोनकर, शोभा देवी, अधिवक्ता जय करन, पुष्पा, सायरा, माया, नीलम, सुशीला सरोजनी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन