फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Winter atrocities increased , the lower level of mercury in four years

सर्दी का सितम बढ़ा, चार सालों में पारा सबसे निचले स्तर पर

Wed, 17 Dec 2014 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 17 Dec 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
Winter atrocities increased , the lower level of mercury in four years

पहाड़ों पर बर्फवारी से इस साल अधिकतम तापमान ने चार सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। दिन में धूप के बावजूद गलन महसूस हो रही है। दोपहर में खिली मंद धूप कोई खास असर नहीं दिखा सकी। शाम होते ही गलन में फिर इजाफा हो गया।

विज्ञापन


बारिश के बाद ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। सर्दी का सितम और बढ़ गया है। दिन में गलन में जबरदस्त इजाफा हुआ है। बच्चे सुबह घने कोहरे के बीच स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग की मानें तो अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस तापमान पिछले चार वर्षों में सबसे कम है। वर्ष 2013 में अधिकतम 24, वर्ष 2012 में 25.5 और वर्ष 2011 में अधिकतम 20 डिग्री तापमान 17 दिसंबर तक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल दिसंबर की शुरुआत न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से हुई थी। 14 दिसंबर को यह 8 डिग्री तक नीचे गिर गया। 15 से खिली धूप निकली तो रात के पारे में कुछ सुधार हुआ। यह दो दिन से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है।


सुबह घने कोहरे से शुरुआत हो रही है। स्कूली बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जा रहे हैं। बुधार को 10 बजे के बाद आसमान साफ हुआ और मंद धूप निकल आई। लोगों ने ठंड से भारी राहत महसूस की। खिली धूप में क्लासें चलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed