{"_id":"6298f23f079122759970539b","slug":"will-be-aware-of-the-fledgling-bundeli-campaign-banda-news-knp7002742138","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवेली बुंदेली करेगा जागरूक, बेटियों को नहीं समझेंगे बोझ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवेली बुंदेली करेगा जागरूक, बेटियों को नहीं समझेंगे बोझ...
विज्ञापन
Will be aware of the fledgling Bundeli campaign
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मिशन शक्ति के तहत नवेली बुंदेली अभियान (कन्या जन्मोत्सव) संबंधी पुस्तिका का विमोचन गुरुवार को सर्किट हाउस में समारोह पूर्वक किया गया। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने डीएम की पहल पर कहा कि मानसून आने वाला है। जल संरक्षण को लेकर जिलास्तर पर कार्य कराए जाएं। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि नवेली बुंदेली अभियान से अब लोग जागरूक होकर बेटियों को बोझ नहीं समझेंगे। उन्होंने यूपीएससी रिजल्ट का हवाला देकर कहा कि बेटियां आगे रहीं।
जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि बुंदेलखंड में लिंग भेद ज्यादा है। इस भेदभाव को समाप्त करने के लिए नवेली बुंदेली नाम से अभियान 25 दिसंबर-2021 को भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती से यह पहल की गई। तब से 30 अप्रैल तक 4581 कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अभियान को प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति अभियान फेज-3 से जोड़ा है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, विधायक नरैनी ओममणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, ब्लॉक प्रमुख, बड़ोखर खुर्द स्वर्ण सिंह सोनू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, अपर जिला सूचना अधिकारी शारदा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
वीआईपी कक्ष अब नदियों के नाम से जाने जाएंगे
बांदा। सर्किट हाउस, मवई बाईपास के कक्षों का नामकरण स्थानीय नदियों के नाम पर किया गया। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद व सांसद आरके सिंह पटेल ने सर्किट हाउस में पूजन कर वीवीआईपी कक्ष-1 का नाम गंगा, वीवीआईपी-2 का यमुना, वीआईपी-1 का केन, वीआईपी-2 का बागेन, वीआईपी-3 का चंबल, वीआईपी-4 का मंदाकिनी, सभागार का नाम डेल्टा, वीआईपी-5 का रंज, वीआईपी-6 का बेतवा, वीआईपी-7 का धसान, वीआईपी-8 का चंद्रावल नदियों के नाम पर नामकरण किया। (संवाद)