{"_id":"5f9da4c48ebc3e9bdb0e3df7","slug":"wife-put-acid-on-husband-with-partner-banda-news-knp5916896131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने साथी के साथ पति पर डाला तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने साथी के साथ पति पर डाला तेजाब
विज्ञापन
बांदा। एसिड अटैक में गंभीर रूप से झुलसे युवक ने अपनी पत्नी और उसके मित्र पर बंधक बनाकर तेजाब डालने का आरोप लगाया है। युवक को गंभीर अवस्था में शुक्रवार की रात यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार की रात की बताई गई है। दो दिन तक उसका कर्वी अस्पताल में उपचार हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पत्नी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के फुफूंदी गांव निवासी महेंद्र (35) पुत्र कामता प्रसाद को शुक्रवार की रात जिला अस्पताल लाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसने बताया कि घटना वाले दिन उसकी पत्नी संतोषी उसे यह कहकर ले आई कि हथौरा गांव में एक व्यक्ति का पैसा लेना है।
महेंद्र के मुताबिक हथौरा से पहले नौमील पर वहां पहले से मौजूद व्यक्ति और उसकी पत्नी ने दबोच लिया और खेत में ले जाकर हाथ बांध दिए। शीशी में भरा तेजाब उसके मुंह और जिस्म पर उड़ेल दिया। यह भी आरोप लगाया कि जेब से 15 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया और किराए के वाहन में लादकर चित्रकूट की तरफ ले गए और रामनगर के पास पुलिया के नीचे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने उसे कर्वी जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
महेंद्र के मुताबिक उसकी शादी 2005 में हुई थी। तीन पुत्र व एक पुत्री है। आरोप लगाया कि बीमा के ढाई लाख रुपये हड़पने के लिए पत्नी ने उसकी हत्या की साजिश रची थी।
उधर, कोतवाली देहात पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर परिजनों ने एसपी से फरियाद की। एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। उधर, कोतवाली देहात इंस्पेक्टर रुकुम पाल सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पत्नी और उसके साथी प्रधान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।