{"_id":"627561ab5b284564b97111b1","slug":"when-will-the-administration-get-25-illegal-occupations-removed-on-canal-land-banda-news-knp695290724","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर की भूमि पर 25 अवैध कब्जे कब हटवाएगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर की भूमि पर 25 अवैध कब्जे कब हटवाएगा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सपा नेता आवास के सामने सिंचाई विभाग की भूमि पर निर्मित गार्ड रूम को प्रशासन और सिंचाई विभाग द्वारा ध्वस्त किए जाने पर इसी इलाके में सिंचाई विभाग की भूमि पर 25 अवैध कब्जे हटाने की भी मांग की गई है। कहा है कि प्रशासन ने निष्पक्षता हो तो नहर की यह भूमि भी खाली कराए।
पिछले दिनों आरटीआई सूचना में केन नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता ने समाजसेवी आशीष सागर दीक्षित को बताया था कि नहर पटरियों और नहर विभाग की भूमि पर कब्जा करने वालों की सूची और कब्जाई गई भूमि का रकबा बताया था। यह भी कहा था कि कई वर्षों पूर्व नोटिस दी जा चुकी है। इन कब्जाधारकों को वर्ष 2017 में नोटिस दिया जाना बताया गया है। ज्यादातर कब्जे बांदा माइनर और कनवारा माइनर की पटरियों पर हैं। इसके अलावा मंडी समिति से इंदिरा नगर होते हुए आवास विकास तक 3.800 किलोमीटर और आवास विकास और श्रीनाथ बिहार होते हुए कृषि विश्व विद्यालय तक कनवारा माइनर की 5 किलोमीटर लंबी भूमि पर अवैध कब्जे बताए थे।
आशीष सागर का कहना है कि नहरों को पाट दिया गया है। पक्के निर्माण कर लिए गए हैं। लेकिन सिंचाई विभाग इन पर बुलडोजर नहीं चलवा रहा। सपा नेता के छोटे से गार्ड रूम को गिराकर अतिक्रमण हटाने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है।
विज्ञापन
अन्ना गोवंश के लिए नांद में पानी रखा
बांदा। गर्मी के मद्देनजर घूमने वाले अन्ना और निराश्रित गोवंश के लिए विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा समिति ने कई स्थानों पर पीने के पानी की व्यवस्था की है। सीमेंट के नांद रखाकर उनमें पानी भराया है। समिति अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति और बुंदेलखंड मानस जन कल्याण समिति अध्यक्ष नीरज निगम ने शुक्रवार को यह नेक काम अंजाम दिया। इस अवसर पर डीएफओ संजय अग्रवाल सहित संयोजक चारूचंद्र खरे, श्याम निगम, संतोष श्रीवास्तव, संजय निगम अकेला, शैलेंद्र सिंह बुंदेला, रजनीश प्रजापति, प्रशांत त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह और सचिन चौरसिया आदि मौजूद थे। (संवाद)