{"_id":"629e40b8be80b0278333f49d","slug":"when-the-water-tanker-arrived-the-crowd-gathered-banda-news-knp700974840","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी का टैंकर पहुंचा तो उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी का टैंकर पहुंचा तो उमड़ी भीड़
विज्ञापन
When the water tanker arrived, the crowd gathered
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिंदवारी। 33 घंटे बाद 18 गांवों में बिजली की सप्लाई हो पाई। रविवार रात 12.30 बजे प्रयागराज से ज्वाइंट किट मंगवाने के बाद मरम्मत की गई। रविवार की सुबह टैंकरों से पानी की आपूर्ति की गई। इस पर भीड़ उमड़ पड़ी।
महोखर गांव के पास निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में काम पर लगी जेसीबी से शनिवार की शाम बांदा पावर हाउस से तिंदवारी सब स्टेशन को आने वाली 33 केवी लाइन की अंडर ग्राउंड केबल क्षतिग्रस्त हो गई थी। फाल्ट तलाश करने के लिए बिजली विभाग की चार टीमों में 24 कर्मचारियों को लगाया गया। कर्मियों ने जौहरपुर सब स्टेशन से सप्लाई जोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। अंत में प्रयागराज से ज्वाइंट किट मंगवाने के बाद करीब 33 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
उधर, रविवार को सुबह 18 गांवों में टैंकरों से पानी की सप्लाई की गई। तिंदवारी कस्बे में टैंकर पहुंचते ही कस्बावासियों की भीड़ लग गई। अवर अभियंता राहुल सिंह ने बताया कि काम करने में काफी दिक्कत हुई है। केबल दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।