फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Way to escape in earthquake

स्कूली बच्चों को बताएंगे भूकंप में बचने के उपाय

Fri, 15 May 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 15 May 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Way to escape in earthquake

एक पखवारे में भूकंप के कई झटकों ने प्रदेश सरकार को स्कूली बच्चों की सुरक्षा के प्रति चौकन्ना किया है। शासन ने भूकंप आपदा के मद्देनजर सभी स्कूलों में बच्चों के बाहर निकलने की योजना तत्काल तैयार करने का आदेश दिया है। इस बारे में उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अप्रैल माह में शासन को सुझाव दे चुका है, हालांकि अभी स्कूलों में अमल नहीं हुआ है।

विज्ञापन


अप्रैल और मई माह में कई बार भूकंप ने यूपी की धरती को भी हिलाया है। ऐसे में प्रदेश सरकार को बच्चों की हिफाजत का ख्याल आया है। प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव सीपी सिंह ने शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) और सचिव को पत्र भेजकर कहा है कि उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने 27 अप्रैल 2015 को स्कूलों में किसी तरह की आपदा आने पर छात्र-छात्राओं के बाहर निकलने की योजना (एक्जिट प्लान) बनाने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन


सचिव ने शासन के हवाले से कहा है कि आयोग के सुझावों के मुताबिक प्रत्येक विद्यालय में हर 15 दिन के बाद आपदाओं से आत्मरक्षा और बचाव के लिए सेफ्टी ड्रिल कराई जाए। इसे विद्यार्थियों के कोर्स में भी अनिवार्य किया जाए। दो दिन की छुट्टी के बाद जब भी स्कूल खुले तो प्रधानाचार्य विद्यालय में विशेष सभा आयोजित करके बच्चों को बाहर आपदा की स्थिति में बाहर निकलने की योजना से अवगत कराएं। बच्चों को बताया जाए कि आपदा आने पर शांत रहें। किसी तरह की अफवाह न फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने कहा है कि भूकंप से बचाव से संबंधित विद्यालयों को जो भी निर्देश दिए गए हैं उसकी प्रतियां राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को तत्काल भेजी जाएं। उधर, सचिव का यह आदेश यहां आने पर जिला विद्यालय निरीक्षक एनडी वर्मा ने जिले के सभी शासकीय/अशासकीय, वित्त विहीन इंटर-हाईस्कूल कालेजों के प्रधानाचार्यों को इस पर अमल करने का निर्देश दिया है।


गौरतलब है कि यहां ज्यादातर स्कूलों में बच्चों की निकासी के लिए मात्र एक ही द्वार है। ऐसे में भूकंप या अग्निकांड जैसी आपदा के समय बच्चों को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed