फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Waterlogging in school, children upset

मॉडल स्कूल में जलभराव, बच्चे परेशान

Sun, 02 Sep 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 02 Sep 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in school, children upset
मॉडल स्कूल में जलभराव के बीच प्रार्थना के लिए खड़े बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

तमगा मॉडल स्कूल का और सुविधाओं के नाम पर दुश्वारियां ही दुश्वारियां। कस्बे के मॉडल स्कूल का यही हाल है। इन दिनों बारिश में बच्चों को घुटनों तक पानी से गुजरकर स्कूल जाना पड़ रहा है। पानी में ही खड़े होकर प्रतिदिन प्रार्थना हो रही है। आसपास गंदगी के ढेर हैं सो अलग। 

विज्ञापन


नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय, मटौंध को मॉडल स्कूल का दर्जा देकर अंग्रेजी माध्यम से संचालित किया जा रहा है। 146 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। स्कूल के रास्ते में 10 फीट गहरे पिलर वाले गड्ढों में जलभराव हो गया है। बाहर गंदगी के ढेर लगे हैं। यह विद्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग से तकरीबन 200 मीटर की दूर पर स्थित है। पिछले 15 दिनों से रास्ते से लेकर विद्यालय के अंदर तक लबालब पानी भरा है।
विज्ञापन


मुख्य मार्ग से स्कूल को जाने वाला रास्ता गंदगी से पट गया है। प्रधानाचार्य उपेंद्र भूषण का कहना है कि गंदगी व जलभराव के बारे में नगर पंचायत को लिखित अवगत कराया जा चुका है। थाना दिवस में भी सूचना दी गई। मुख्य गेट पर अतिक्रमण हटाने के बाद ही पानी की निकासी का रास्ता संभव है। अभिभावक संघ के अध्यक्ष रामसजीवन, सूरजबली, रामह्दय यादव, धीरेंद्र सिंह, सर्वेश, नीलम निगम, रज्जन कुशवाहा ने समस्या समाधान के लिए डीएम से मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed