फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Water film will be tax free in Bundelkhand

बुंदेलखंड में पानी पर फिल्म बनी तो होगी टैक्स फ्री

Fri, 17 Jan 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Water film will be tax free in Bundelkhand
बांदा में केन नदी में जल आरती करते हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव और डीएम हीरा लाल व अन्य अतिथि। - फोटो : BANDA
बांदा। हर बात पर हंसने और हंसाने वाले हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव बुंदेलखंड की धरती पर पानी के लिए संजीदा नजर आए। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को आगाह किया कि पानी की बर्बादी रोकें। राजू श्रीवास्तव जो उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बुंदेलखंड पर्यटन हब बन रहा है। यहां पानी पर आधारित फिल्म बनाने की जरूरत है। घोषणा की कि यह फिल्म बनी तो उत्तर प्रदेश में उसे टैैक्स फ्री कराया जाएगा। फिल्म निर्माता को हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने उपस्थित लोगों को पानी के संरक्षण और संवर्धन तथा सम्मान की सामूहिक रूप से शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्राउंड में उपस्थित हजारों लोगों के बीच आए हास्य कलाकार ने कहा कि उन्होंने अब तक 3500 से ज्यादा शो किए हैं, लेकिन आज के शो में उनकी हास्य कला प्रस्तुति पानी के संरक्षण जैसे रचनात्मक कार्य के लिए है। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जल संरक्षण जागरूकता अभियान के मंच पर गीत-संगीत के बीच राजू ने गीत और चुटकुले पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कुआं-तालाब और नदियों की पवित्रता बनाए रखें। इन्हें गंदा न करें। डीएम हीरालाल की इस दिशा में की जा रही कोशिशें और कवायदें काबिले तारीफ है। इसे आगे बढ़ाना और कारगर बनाना यहां के लोगों का नैतिक दायित्व है।
डीएम हीरालाल ने जिले के बाशिंदों से कहा कि पानी की समस्या के मद्देनजर जल संरक्षण अभियान में हंसी-खुशी और जी-जान से जुटें।
इस अभियान में तब तक डटे रहें जब तक पानी के संकट से निजात न मिल जाए। उन्होंने कहा कि बांदा जिले के लिए यह गौरव की बात है कि यहां का जल संरक्षण अभियान देश में मॉडल के रूप में स्थापित हुआ है। सांसद आरके सिंह पटेल और विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मंच से डीएम के प्रयासों को सराहा।
इस अवसर पर विधायक चंद्रपाल कुशवाहा (बबेरू), राजकरन कबीर (नरैनी), पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, एडीएम संतोष बहादुर सिंह व संजय कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम केके पांडेय, अपरएसपी एलबीके पाल, एसडीएम सुरजीत सिंह, सीओ आलोक मिश्रा व राघवेंद्र सिंह, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र यादव, डीपीआरओ संजय कुमार, रमेश अवस्थी, रिटायर्ड सीडीओ हीरालाल, रिटायर्ड एओ सईद अहमद, प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय, मनोज जैन आदि उपस्थित रहे।
सत्ता की पैरवी से नहीं चूके राजू
बांदा। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव सत्ता की पूरी पैरोकारी में नजर आए। मंच पर कहा कि तीन साल का बच्चा मोदी की रैली में मोदी-मोदी चिल्लाता है तो कांग्रेसी महिला यह कहकर गुमराह करतीं हैं कि मोदी नहीं ‘गोदी’ कह रहा है। उधर, मीडिया से बातचीत में कहा कि सीएए नागरिकता लेने का नहीं, देने का कानून है। कुछ लोग इसे लेकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। जेएनयू में फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पहुंचने पर राजू ने तंज कसा कि वे अपनी फिल्म छपाक के प्रचार के लिए पहुंची थीं।
जल संरक्षण के लिए इन्हें किया गया सम्मानित-
जल संरक्षण अभियान के मंच पर बांदा सहित प्रदेश कई जल प्रेमी सम्मानित किए गए। उन्हें शाल, नारियल और प्रशस्तिपत्र दिया गया। इनमें राजीव कुमार (बुलंदशहर), सिद्धार्थ शर्मा (गौतमबुद्ध नगर), उमाशंकर पांडेय व पुष्पेंद्र भाई (बांदा), अरविंद कुशवाहा, निधि त्रिपाठी, राजीव तिवारी (महोबा), राकेश श्रीवास्तव, पुनीत श्रीवास्तव, पूजा अवस्थी (लखनऊ), ब्रजेंद्र प्रताप सिंह (प्रयागराज), महेंद्र तिवारी (झांसी), दयाशंकर (बस्ती), इमरान हुसैन खां, अभिमन्यु, गोपाल भाई व अशोक श्रीवास्तव (चित्रकूट), राजेंद्र सिंह चौहान (हमीरपुर), अर्चना अग्रवाल (ललितपुर), सजल श्रीवास्तव (वाराणसी), रजनीश सोनी (खजुराहो) और छोटेलाल (देवरिया) आदि शामिल हैं।

केन की जल आरती की
बांदा। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने शुक्रवार को शाम यहां केन नदी घाट पर बनाए गए जल आरती स्थल में नदी की मंत्रोच्चारण के बीच आरती की। डीएम हीरालाल, विधायक प्रकाश द्विवेदी, राजकरन कबीर आदि भी आरती में शामिल हुए।

बांदा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित दर्शक।

बांदा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित दर्शक।- फोटो : BANDA

बांदा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम प्रस्तुत करते हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव।

बांदा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम प्रस्तुत करते हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed