{"_id":"6acbcf8cb9791858d205272c","slug":"water-accumulates-in-the-settlement-following-culvert-construction-villagers-work-on-drainage-banda-news-c-212-1-mah1012-153281-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पुलिया निर्माण के बाद बस्ती में भरा पानी, निकासी में जुटे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पुलिया निर्माण के बाद बस्ती में भरा पानी, निकासी में जुटे ग्रामीण
Sun, 11 Oct 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो-14- जलभराव से निजात पाने को पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाल रहे ग्रामीण। संवाद
बदौसा। ग्राम पंचायत बदौसा की नई बाजार बस्ती में जलभराव से लोग परेशान हैं।
पुलिया बनने के बाद बस्ती में जमा पानी की निकासी नहीं होने से मकान, रास्ते, हनुमान मंदिर, देवी स्थान और हैंडपंप तक जलभराव हो गया है। परेशान ग्रामीण अब अपने खर्च से पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालने में जुटे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग खंड-एक की ओर से पुरानी पुलिया तोड़कर नई पुलिया का निर्माण कराया गया है। पुलिया का तल ऊंचा किए जाने के बाद बारिश का पानी बस्ती में जमा होने लगा। लंबे समय से जलभराव रहने के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। हैंडपंप पानी में डूबे होने से पेयजल की समस्या भी खड़ी हो गई है।
बस्ती में इस बार भी मां अंबे की प्रतिमा स्थापित की गई है, लेकिन देवी स्थान के आसपास पानी भरा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों से जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की थी। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब ग्रामीण खुद पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने संबंधित विभाग से स्थलीय निरीक्षण कर पुलिया की ऊंचाई और जल निकासी व्यवस्था की जांच कराने तथा बस्ती को जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।