{"_id":"61abae4307c8ed5a7b6895dc","slug":"warning-to-cooperative-banks-of-backward-circles-in-recovery-and-loans-banda-news-knp667716972","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली और कर्ज में पिछड़े मंडल के सहकारी बैंकों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली और कर्ज में पिछड़े मंडल के सहकारी बैंकों को चेतावनी
विज्ञापन
Warning to cooperative banks of backward circles in recovery and loans
- फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में सहकारी बैंक किसानों को ऋण देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। ऋण वितरण का मंडलीय औसत ग्राफ काफी नीचे आ गया है। उधर, कर्जदारों से वसूली भी नहीं हो पा रही। इसका मंडलीय औसत भी काफी कम है। समीक्षा बैठक में चारों जनपदों की इन बैंक ब्रांचों को चेतावनी जारी की गई है। चालू माह दिसंबर में ऋण वितरण और वसूली दोनों ही शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड चित्रकूटधाम मंडल के संचालक इंद्रपाल सिंह पटेल की अध्यक्षता में मंडल के चारों जनपदों के सभी शाखा प्रबंधकों और प्रतिनिधियों की शुक्रवार को हुई बैठक में समीक्षा की। इसदौरान नवंबर तक हमीरपुर, कुलपहाड़, बांदा, महोबा, कर्वी और नरैनी शाखाओं में ऋण वितरण मंडलीय औसत से कम पाया गया।
संचालक ने इस पर असंतोष जताते हुए पारदर्शिता के साथ लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। नवंबर तक ऋण वितरण की कर्मचारी वार समीक्षा में सहायक फील्ड आफिसर सौरभ त्रिपाठी (महोबा), संतोष कुमार (कुलपहाड़), सत्येंद्र कुमार (हमीरपुर) और धर्मेंद्र कुमार मौर्या (कर्वी) द्वारा कोई ऋण वितरण नहीं किया गया। इन सभी को चेतावनी देते हुए आवंटित लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने और किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
30 नवंबर तक की वसूली समीक्षा में कुलपहाड़, राठ, महोबा और कर्वी शाखाओं में वसूली मंडलीय औसत से कम पाई गई। सबसे खराब वसूली की स्थिति कुलपहाड़, नरैनी, हमीरपुर, बबेरू, कर्वी और राठ शाखाओं में मिली। यहां के प्रबंधकों को खबरदार किया गया कि बैंक हित में लक्ष्य पूरा करें।
पिछले माह 10 फीसदी से भी कम वसूली में सहायक फील्ड आफिसर संतोष कुमार (कुलपहाड़), धर्मेंद्र कुमार मौर्या, जुगुल किशोर और देशराज (कर्वी), जालिम सिंह व प्रमोद कुमार (नरैनी), राजा भइया (राठ), राजकुमार (बबेरू) और सत्येंद्र कुमार की वसूली स्थिति बेहद खराब पाई गई। संचालक ने इन सभी को एक मौका देते हुए चालू माह दिसंबर के लक्ष्य के साथ बैकलॉग पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में उत्पीड़क कार्रवाई वाले बकाएदारों से वसूली की समीक्षा करते हुए संचालक ने हर दशा में वसूली करने का निर्देश दिया। शाखाओं के 20 बड़े बकाएदारों से वसूली के लिए शाखा प्रबंधकों कोे खुद वसूली करने को कहा।
एक लाख से बड़े बकाएदारों और अन्य बकाएदारों से वसूली करने के निर्देश दिए गए। एक मुश्त समाधान योजना-2021 की प्रगति खराब होने पर संचालक ने रोष जताया। हरेक शाखा में प्रत्येक माह एक ऋण शिविर आयोजित करने को कहा। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने आभार जताया।