{"_id":"77611c1322067f55f0ff494fd6ccd127","slug":"voting-for-elections-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव के लिए वोटिंग आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव के लिए वोटिंग आज
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में 21 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला बुधवार को होगा। इल्डर्स कमेटी ने मतदान व मतगणना की तैयारियां पूरी कर लीं। 13 बूथ में 1353 अधिवक्ता वोट डालेंगे। उधर, अंतिम दिन प्रत्याशियों में प्रचार की होड़ रही।
इल्डर्स कमेटी अध्यक्ष रामनाथ दुबे व अन्य पदाधिकारियों की निगरानी में मतदान व मतगणना होगी। बुधवार को अधिवक्ता संघ परिसर में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। 5 बजे से मतगणना होगी। इल्डर्स कमेटी महासचिव दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि अलग-अलग कमरों में 13 बूथ बनाए गए हैं।
हरेक बूथ में 100 अधिवक्ता मतदाताओं के वोट डालने की व्यवस्था है। अंतिम बूथ में सिर्फ 53 अधिवक्ता ही संबद्ध हैं। उधर, पांच पदों के अलावा संयुक्त सचिव (प्रशासन), संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) और वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में इकलौते प्रत्याशी होने पर इनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन
उधर, अंतिम दिन प्रत्याशियों में प्रचार-प्रसार की होड़ रही। खासकर अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार अधिवक्ताओं से मिलें और अपने पक्ष में वोट डालने का अनुरोध करते रहे। समर्थक भी जत्थों में घूमकर अपने प्रत्याशी के लिए प्रचार करते रहे।
ये हैं चुनाव मैदान में
अध्यक्ष पद पर आशुतोष निगम, चंद्रमौलि शुक्ला, रामनाथ श्रीवास्तव, राजकुमार गर्ग, रामआसरे श्रीवास, सुरेंद्र सिंह व वाहिद अली। महासचिव में मेदनी कुमार वाजपेयी, आदित्य नारायण द्विवेदी, जय सिंह, मोहम्मद यासमीन व जावित्री प्रसाद विश्वकर्मा। कोषाध्यक्ष में जितेंद्र कुमार यादव, दयाराम वर्मा, राजीव द्विवेदी व अशोक कुमार सिंह (सिकहुला)। सामान्य उपाध्यक्ष में आनंद बाबू कुरील, मुकेश कुमार शुक्ला व सहदेव प्रसाद यादव। संयुक्त सचिव (प्रकाशन) में वीरेंद्र कुमार व संजय कुमार श्रीवास्तव।
बार काउंसिल का आई कार्ड लाएं साथ
बांदा। इल्डर्स कमेटी महासचिव दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव के दौरान लगभग 40 अधिवक्ता मतदान व मतगणना व्यवस्था संभालेंगे। जूनियर अधिवक्ताओं को बार काउंसिल का आईकार्ड साथ लाना होगा। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने बताया कि अधिवक्ता चुनाव में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। प्रभारी निरीक्षक और चार उप निरीक्षक भी निगरानी करेंगे।