फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Votes will be counted at 158 tables

158 मेजों पर कल गिने जाएंगे वोट

Fri, 30 Oct 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 30 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Votes will be counted at 158 tables
बांदा/नरैनी/बबेरू। पंचायत चुनाव में वोटों की गिनती पहली नवंबर को होगी। प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर लीं। 158 टेबिलों पर डीडीसी और बीडीसी मतपत्रों की गिनती होगी। हरेक टेबिल पर एक पर्यवेक्षक और चार मतगणना कर्मी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


बड़ोखर ब्लाक की मतगणना शहर के राजा देवी डिग्री कालेज में होगी। महुआ ब्लाक की जवाहरलाल इंटर कालेज, गिरवां में और तिंदवारी ब्लाक के वोट सत्यनारायण इंटर कालेज, तिंदवारी में गिने जाएंगे। नरैनी ब्लाक की मतगणना राज कुमार इंटर कालेज, नरैनी। जसपुरा ब्लाक की गिनती मधुसूदनदास इंटर कालेज, जसपुरा और बिसंडा ब्लाक के वोट आदर्श इंटर कालेज, बिसंडा में गिने जाएंगे।
विज्ञापन


कमासिन ब्लाक की मतगणना विनोबा भावे इंटर कालेज, कमासिन और बबेरू ब्लाक की गिनती जेपी शर्मा इंटर कालेज, बबेरू में होगी। हर ब्लाक में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। आठों ब्लाकों की मतगणना में 79 टेबिल डीडीसी और इतनी ही टेबिल बीडीसी वोटों की गिनती के लिए लगेंगी। हर टेबिल में एक पर्यवेक्षक और चार सहायक रहेंगे।  मतगणना में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। वीडियोग्राफी भी होगी। पंचास्थानिक चुनाव कार्यालय के योगेश कुमार ने बताया कि मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। हर घंटे एनाउंसमेंट होगा। उधर, नरैनी ब्लाक के निर्वाचन अधिकारी अख्तर हुसेन ने बताया कि राजकुमार इंटर कालेज में 26 टेबिलों पर मतपत्रों की गिनती होगी। बबेरू ब्लाक के आरओ योगेंद्र रावण ने बताया कि 11 टेबिलों पर मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed