फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Volunteer organizations celebrated Yoga Day

स्वयंसेवी संगठनों ने भी मनाया योग दिवस

Wed, 21 Jun 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Wed, 21 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Volunteer organizations celebrated Yoga Day
बांदा आदर्श बजरंग इंटर कालेज में योगाभ्यास करते एनसीसी कैडेट। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कालेज और पंडित जवाहरलाल नेहरू पीजी कालेज में कैडेट योग कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय के नेतृृत्व में योग गुरु बिंद कुमार सिंह गौतम ने मार्ग दर्शन किया। लगभग तीन सैकड़ा एनसीसी कैडेट शामिल हुए। चीफ आफीसर मंगल प्रसाद, सूबेदार विजयचंद्र, हवलदार शिशुपाल सिंह, आफीसर प्रत्यूष मिश्रा सहित राजकिशोर चौबे, सुधीर कुमार श्रीमाली, फसीउल्ला खां, रमेश कुमार, देशराज सिंह, सबल चौहान और विकास राजपूत शामिल रहे।

विज्ञापन


रामलीला मैदान में बुंदेलखंड कनेक्ट आदि ने योग शिविर किया। कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. एसएल गोस्वामी और निदेशक डॉ. एनके वाजपेई उपस्थित थे। पूर्व एमएलसी युवराज सिंह ने संकल्प दिलाया। संचालन संतोष जड़िया ने किया। योग गुरु प्रकाश साहू, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जैन, मोहन साहू, राधाकृष्ण गोयल, नरेंद्र अग्रवाल, अनंतराम गुप्ता, नवीन निगम, शांतनु चतुर्वेदी, आशुतोष त्रिपाठी, सचिन चतुर्वेदी, प्रदीप निगम लाला, अमित सेठ भोलू आदि उपस्थित रहे। अवस्थी पार्क में विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष संजीव प्रजापति के निर्देशन में योग दिवस मनाया गया। मातृ शक्ति की प्रदेश उपाध्यक्ष/नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन सहित कृष्णपाल सिंह चौहान, रवि तिवारी, दीपक सेन, राममिलन, धीरू शुक्ला, देवेंद्र, संजय सोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में एनएसएस प्रथम एवं द्वितीय यूनिटों ने योग दिवस मनाया। प्राचार्य डॉ.रामभरत सिंह तोमर ने हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं को योगा स्थल जीआईसी ग्राउंड के लिए रवाना किया। कार्यक्रम अधिकारी छोटेलाल और डॉ.विवेक कुमार पांडेय शामिल रहे। हिंदू युवा वाहिनी ने गूलरनाका स्थित कार्यालय में योगाभ्यास किया। अयोध्या से आए योगाचार्य पंडित विमलांशु महाराज और प्रवक्ता दिनेश नामदेव ने योग के टिप्स दिए। जिलाध्यक्ष राजेश गिरि, संयोजक दिनेश दद्दा, महासचिव राकेश द्विवेदी सहित हनी गुप्ता, चुन्नीलाल, सचिन चौरसिया, अक्षत दीक्षित, सौरभ गुप्ता, देवराज राजपूत, विनोद चतुर्वेदी, नवीन शिवहरे, मंजू गुप्ता, संतोष मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन शिक्षण संस्थान ने मुख्य योगा स्थल पर कैंप लगाकर लोगों की अगुवानी की। निदेशक अरुण कुमार ओझा सहित शेषनाथ सिंह, शैलेंद्र कुमार, मयंक सिंह, कन्हैयालाल यादव, सुजीत कुमार, कुमार सुमन, आराधना द्विवेदी, हरिराम सिंह दरोगा, शिवनायक सिंह आदि शामिल रहे। राजकीय जिला पुस्तकालय में योगा दिवस पर नई पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। योगा में आने वाले तमाम लोगों ने पुस्तकों का अवलोकन किया। प्रदर्शन एक हफ्ते तक चलेगी। समर्पण मानव कल्याण समिति ने सामुदायिक संसाधन केंद्र, तिंदवारा में पूर दिन योग का अभ्यास कराया। अनिल सिंह भदौरिया, जनार्दन त्रिपाठी, हरीराम यादव, शिवराम भाई, रामे यादव, शहनवाज, अतीक, अंजना द्विवेदी, तारा देवी, रामराज, निधि गुप्ता, नीतू देवी, रमेश प्रजापति, दिलीप तिवारी आदि शामिल रहे। जसपुरा प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लाक कार्यालय परिसर में योगाभ्यास किया गया। योग गुुरु जितेंद्र सिंह सहित ब्रजबिहारी, छिद्दू सिंह चंदेल, प्रधानाचार्य देवीदयाल, प्रधान तोप सिंह, लाला सिंह, दीपक सिंह, कैलाश पटेल, एडीओ विचित्र वीर, सचिव भवानी सिंह, प्रधान गौरीकलां छोटेलाल, प्रधान अमारा राजाबाबू आदि शरीक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed