{"_id":"57f935c34f1c1b9434270370","slug":"voluntary-students-took-out-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सेवी छात्रों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सेवी छात्रों ने निकाली रैली
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
मवई में रैली निकालते कृषि विश्वविद्यालय के एनएसएस छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कृषि विश्वविद्यालय के एनएसएस छात्रों ने शनिवार को मवई में रैली निकाली। ग्रामीणों को वोटर बनने व मतदान के लिए जागरूक किया। स्वीप सेल बांदा के आह्वान पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के तहत प्रभारी डॉ.बीके गुप्ता के नेतृत्व में स्वयं सेवी छात्रों ने मवई बुजुर्ग व चहितारा गांव में जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
स्वयं सेवकों की टोली ने घर-घर जाकर मतदान का महत्व बताया। ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए प्रारूप-6 भरवाने, नाम संशोधन को प्रारूप-8 आदि फार्म भरने के तौर-तरीके बताए।
विज्ञापन