फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Vitamin in bread letting the grass upon Gulabi Gang

घास की रोटी में विटामिन बताने पर भड़का गुलाबी गैंग

Sat, 26 Dec 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 26 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Vitamin in bread letting the grass upon Gulabi Gang

बांदा। बुंदेलखंड के गांवों में भुखमरी से जूझ रहे

विज्ञापन
किसानों द्वारा खाई जा रही घास की रोटी कुछ अफसरों द्वारा विटामिन से भरपूर बताने पर गुलाबी गैंग भड़क उठा है।

मंडल मुख्यालय में प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिया और ऐसे अफसरों को चेतावनी दी कि माफी मांगें और गरीब किसानों को खाने की व्यवस्था करें।

शनिवार को यहां आदिवासी महिला उत्थान संस्थान ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा संचालित गुलाबी गैंग ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

अगुवाई कर रहीं गैंग कमांडर संपत पाल ने ज्ञापन में कहा कि बुंदेलखंड में तमाम किसान और ग्रामीण घास की रोटियां खाकर भूख मिटा रहे हैं।

उनकी मदद के बजाए प्रशासन के कुछ अफसर बेशर्मी से कह रहे हैं कि घास से विटामिन मिलता है। संपत पाल ने कहा कि अफसर घास की रोटी खुद खाकर देखें तो एहसास होगा कि कितना विटामिन मिल रहा है।

उन्होंने गरीबों का मजाक उड़ाने वाले ऐसे अफसरों को सबक सिखाने की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि अफसर गरीबों से माफी मांगें और उनके खाने की व्यवस्था करें।

गांवों में चौपाल लगाकर कोटेदारों से गरीबों को राशन दिलाएं। प्रदर्शन में जयकरन भाई और गुलाबी गैंग की फतेहपुर संयोजक गंगा विष्णु, बांदा जिला कमांडर नीलम, हमीरपुर कमांडर प्रकाश रानी, चित्रकूट कमांडर सायरा बानो और महोबा कमांडर फरीदा बेगम सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed