{"_id":"68bf211d3727fae6b10111d8","slug":"viral-fever-camp-600-patients-reached-for-treatment-banda-news-c-212-1-sknp1027-132960-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वायरल फीवर का डेरा, 600 मरीज इलाज को पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वायरल फीवर का डेरा, 600 मरीज इलाज को पहुंचे
Tue, 09 Sep 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
बांदा। मौसम के उतार चढ़ाव से संक्रामक बीमारी बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के मरीजों का डेरा रहा। बुखार से पीड़ित तकरीबन 600 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। एक डॉक्टर की ओपीडी 100 मरीजों का आंकड़ा पार कर गई। फिजिशियन डॉक्टर कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। एक मरीज को दिखाने में एक से दो घंटा इंतजार करना पड़ा।
जिला अस्पताल में सोमवार को 1950 मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। फिजिशियन डॉक्टर, बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिलीं। पर्चा काउंटर से लेकर दवा वितरण कक्ष तक मरीजों से फुल रहे। पैथोलॉजी में भी जांच कराने के लिए मरीजों की लाइन लगी रहीं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. ह्दयेश पटेल, डॉ. एसडी त्रिपाठी, डॉ. अरमानुल हक, के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ रही। डॉक्टरों ने बताया कि वर्तमान में वायरल फीवर के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। खांसी, जुखाम की भी शिकायत रहती है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम के उतार चढ़ाव से वायरल फीवर हो रहा है। दिन में गरम और रात में ठंडा होने की वजह, मच्छरों के काटने, बाहर की खाद्य सामग्री खाने-पीने से वायरल लोगों को जकड़ रहा है। इसी तरह से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि बच्चों में वायरल फीवर के ज्यादा मरीज आ रहे हैं। जीरो से पांच साल तक के बच्चों को विशेष एहतियात की जरूरत है। स्तनपान कराने वाली महिलाएं अपने बच्चों को स्तनपान जरूर कराएं। इससे उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होगा। जिला अस्पताल में प्रतिदिन भर्ती मरीजों का आकड़ा 50 से ऊपर का है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बोले मरीज
बबेरू के मुरवल गांव से आए पांच वर्षीय आदित्य के पिता कौशल ने बताया कि वह गांव से 11 बजे जिला अस्पताल पहुंचे थे। पर्चा कटाने में उन्हें 12 बज गए। अब वह बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाने आए हैं। यहां उनके कक्ष में मरीजों की भीड़ है। पर्चा जमा कर दिया है। नंबर आने पर वह अपने बच्चे को दिखाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मुशर्रफ खां