फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Villages and cities lit up with lamps

दीपकों से जगमग हुए गांव और शहर

Thu, 04 Nov 2021 07:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Villages and cities lit up with lamps
Villages and cities lit up with lamps - फोटो : BANDA
बांदा। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की रात लाखों दीपकों से जगमगा उठी। रंगीन आतिशबाजी ने इसे और दिलचस्प बना दिया। पटाखों के धमाके रह-रहकर गूंजते रहे। यह अद्भुत और सुंदर नजारा गुरुवार को सूर्यास्त के बाद शाम करीब सवा 6 बजे से शुरू हुआ। देर रात तक जारी था। अवसर था दीपोत्सव यानी दीपावली का।
विज्ञापन

दीपावली की लगभग सभी घरों में तैयारियां हफ्तों से चल रही थीं। प्रकाश पर्व का आगाज धनतेरस से हुआ। समापन दीपावली के दो दिन बाद भइया दूज से होगा। धनतेरस पर खरीदी गई गणेश-लक्ष्मी व कुबेर आदि की प्रतिमाएं सजे-संवरे घरों में स्थापित की गईं।
विज्ञापन

मुहूर्त के आते ही पूजा शुरू हो गई। घरों के अलावा दुकानों, कारखानों और प्रतिष्ठानों को भी साफ-सुथरा और रंग-रोगन से संवारा गया था। यहां भी दीपावली की पूजा हुई। परंपरा और आस्था के मुताबिक घरों में दीप जलाने से पहले मंदिरों में दीपक जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली की पृष्ठभूमि अयोध्या के राजा श्रीराम अपना 14 वर्षीय वनवास बिताकर अयोध्या लौटे थे। अयोध्यावासियों ने अपने प्रिय राजा के आगमन पर पूरी अयोध्या को घी के दीपकों से जगमगा दिया था। आज भी दीपावली पर्व यही संदेश बिखेर रहा है। उधर, परंपरा के मुताबिक दीपावली पर उपहारों का आदान-प्रदान भी खूब हुआ। खासकर मिठाइयों के तोहफों की भरमार रही। मिठाई की दुकानों में जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed