फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,sports,dangal,mela,winner honored

नेपाली के दांव में एटा पहलवान चित

Fri, 05 Feb 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
village,sports,dangal,mela,winner honored
तिंदवारी। छापर गांव में दो दिवसीय रामलीला व मेला का समापन दंगल के साथ हुआ। बृहस्पतिवार को चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी ने पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल की शुरुआत कराई। नेपाल के देव थापा व एटा के अरुण के बीच कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें देव थापा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इसके अलावा बंटू (रायबरेली) ने अशोक (फतेहपुर), सूरज (मथुरा) ने विष्णु (एटा), विश्वजीत (एटा) ने लव कुमार (सहारनपुर) को पटकनी दी। रामजी (गोशाला) व राजेंद्र (बबेरू), सत्येंद्र (एटा) व बाबू (माटा) के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। आयोजक निवर्तमान प्रधान विनय तिवारी रिंकू ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार सौंपे। निर्णायक पूर्व बुंदेलखंड केसरी कल्लू पहलवान रहे। कमेंट्री रामभवन मिश्रा व जेई गणेश द्विवेदी ने की। दंगल में पूर्व प्रधान बेंदा विवेक कुमार सिंह, निवर्तमान प्रधान संघ अध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव, आलोक मिश्रा, कमलेश बाजपेयी, पुष्पेंद्र शुक्ला, रामनारायण यादव, ब्रजेंद्र सिंह, बबली सिंह आदि मौजूद रहे। बुधवार की रात रामलीला मंचन में रामजन्म, भरत का राज्याभिषेक, रामवन गमन, सीता हरण, रावण वध आदि का मंचन किया गया। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------
कलश यात्रा कल
तिंदवारी। मुंगुस गांव के सिंहवाहिनी मंदिर में छठवें दुर्गा महोत्सव के तहत वाल्मीकि एवं मानस कथा शनिवार (6 फरवरी) को कलश यात्रा के साथ होगा। कथा 7 से 15 फरवरी तक चलेगी। भंडारा 16 फरवरी को होगा। यह जानकारी सिंह वाहिनी सेवा समिति के प्रबंधक ब्रजनंदन सिंह ने दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
आयोग सदस्य ने देखी कान्हा गोशाला
अतर्रा। उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग सदस्य कृष्ण कुमार सिंह ने कान्हा गोशाला, तुर्रा का निरीक्षण किया। यहां 207 गोवंश मिले। उप मुख्य चिकित्साधिकारी रामवृक्ष सिंह ने बताया कि 194 गोवंश की ट्रैकिंग और 54 का बधियाकरण कराया गया। 70 क्विंटल भूसा के साथ गुड़, नमक, पशु आहार, चूनी, चोकर उपलब्ध है। सदस्य ने पानी की चरही को हर सप्ताह साफ करने और पानी में नमक डालकर पिलाने के निर्देश दिए। ईओ राम सिंह भी मौजूद थे। (संवाद)
-------------
सामुदायिक शौचालय में लगा ताला
अतर्रा। महुआ क्षेत्र के खम्हौरा गांव में सामुदायिक शौचालय में ताला जड़ा है। बच्चे व महिलाएं खेत में शौच को जाने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीण मइयादीन, राजेंद्र, चुनकावन, राजू आदि ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर ताला खुलाने व अधूरे निर्माण को पूरा कराने की मांग की। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम जेपी यादव को शिकायतीपत्र सौंपा है। (संवाद)

--------------
फोटो परिचय-15-अतर्रा में जागरुकता रैली निकालते एनएसएस इकाई के स्वयंसेवी छात्र व अधिकारी।
स्वच्छता के लिए किया जागरूक
अतर्रा। पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का शिविर दन्ना पाठक पुरवा में किया गया। इकाई अधिकारी डॉ. मो. हलीम खां, डॉ. ब्रजनाथ पांडेय व डॉ. तरुण कुमार शर्मा के निर्देशन में पुरवा की गलियों, सड़कों और नालियों की साफ-सफाई एवं स्वच्छता कार्यक्रम किया। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता महत्व और उससे संबंधित जानकारी देकर स्वच्छ भारत, सुंदर भारत निर्माण के लिए प्रेरित किया। कोरोना जागरुकता पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. बालेश्वर प्रसाद आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed