फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,medical,mask,covid 19,CMO

ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर निगरानी अभियान शुरू

Wed, 05 May 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
village,medical,mask,covid 19,CMO
बांदा। कोविड-19 संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर निगरानी का विशेष अभियान शुरू कर दिया है। यह 9 मई तक चलेगा। आशा कार्यकर्ताओं को रोजाना प्रतिदिन 40 घरों में स्क्रीनिंग और लक्षण युक्त रोगियों की पहचान का जिम्मा दिया गया है। इस अभियान में 1500 टीमें लगाई गई हैं। इस दौरान सर्दी, जुखाम, खांसी, बुखार आदि के लक्षण मिलने पर मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष अभियान बुधवार से शुरू किया गया है। प्रत्येक निगरानी टीम में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी या शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। यह टीम प्रत्येक घर में मौजूद सभी सदस्यों की स्क्रीनिंग कर रही है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि ग्रह भ्रमण के दौरान मिलने वाले लक्षणयुक्त लोगों की सूची बनाई जा रही है। आशा यह सूची संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराएगी ताकि सूची में दर्ज लोगों की विशेष निगरानी की जा सके। उन्होंने बताया कि लक्षणयुक्त व्यक्तियों को मेडिकल किट के साथ एंटीजन टेस्ट भी कराया जाएगा। इसकी भी जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ता पर है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमसी पाल ने कहा कि कोरोना के बारे में जागरुकता के साथ-साथ सफाई भी, दवाई भी, कड़ाई भी और दो गज की दूरी-मास्क है जरूरी का संदेश दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी आवश्यक सामग्री सैनिटाइजर, मास्क, दस्ताने आदि टीमों को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

---
फोटो-05बीएनडीपी-5 : कोरोना कर्फ्यू में बंद दुकानें।
फोटो-05बीएनडीपी-6 : सब्जी बेचते फुटपाथी दुकानदार।
फोटो-05बीएनडीपी-7 : कालूकुआं सड़क पर पसरा सन्नाटा।
फोटो-05बीएनडीपी-8 : आवागमन रोकने के लिए न्यायालय मुख्य गेट पर लगाई गई बैरिकेडिंग।
फोटो-05बीएनडीपी-9 : कोरोना और कर्फ्यू से बेफिक्र : बगैर मास्क मौज मस्ती करते बच्चे।
---
10 की सुबह तक कोरोना कर्फ्यू
बीज और खाद व राशन दुकानों के साथ गेहूं क्रय केंद्रों भी खुले रहेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। गुरुवार को सुबह 7 बजे तक जारी कोरोना कर्फ्यू को 10 मई (सोमवार) को सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया गया है। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कहा कि इस दौरान बीज और खाद की दुकानें, कोटे की उचित दर की दुकान व गेहूं क्रय केंद्र खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियां, मेडिकल/आवश्यक सेवाओं तथा वस्तुओं की आपूर्ति व आवश्यक वस्तुओं का परिवहन। मेडिकल व स्वास्थ्य तथा औद्योगिक इकाइयों उपस्थिति तथा उद्योग संबंधी कार्य। ई-कामर्स आपरेशंस और आपात चिकित्सा स्थिति (मेडिकल इमरजेंसी) वाले व्यक्ति। दूरसंचार सेवाएं, डाक सेवा, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया तथा इंटरनेट सेवा से जुड़े व्यक्ति आदि को छूट रहेगी।
बुधवार को सुबह से ही लोग घरों के अंदर रहे। सब्जी इत्यादि की खरीदारी के लिए ही लोग निकले। ज्यादातर लोग मास्क आदि पहने रहे। दोपहर होते-होते शहर के प्रमुख चौराहों महेश्वरी देवी चौराहा, बाबूलाल चौराहा, स्टेशन रोड, रोडवेज, अशोक लाट चौराहा, जिला परिषद चौराहा, छावनी रोड इत्यादि में सन्नाटा पसरा रहा। प्रमुख धार्मिक स्थलों महेश्वरी देवी मंदिर, काली देवी मंदिर, संकट मोचन मंदिर, ऐतिहासिक नवाबी जामा मसजिद के मुख्य गेट बंद रहे।

रमजान के मुबारक महीने में रोजदारों ने अपने घरों के अंदर ही रोजा और नमाज का एहतेमाम किया। मसजिदें सूनी रहीं। उधर, जनपद के सभी मेडिकल स्टोर, दवाखाने, क्लीनिक आदि खुलीं रहीं। सड़कों में इक्का-दुक्का लोग निकलते रहे। बच्चों ने कंचे आदि खेलकर समय गुजारा।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed