{"_id":"604a4ad98ebc3ec7522908bd","slug":"village-former-police-fir-doctor-banda-news-knp617008632","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन के करंट से खेत में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन के करंट से खेत में किसान की मौत
विज्ञापन
बबेरू। खेत से मवेशी भगाते समय बुधवार की शाम को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी नीचे झूल रहे तारों को दुरुस्त नहीं किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के देवरथा गांव निवासी रामभवन विश्वकर्मा (45) बुधवार की शाम खेत गया था। इसी बीच कुछ मवेशी खेत में फसल चरने लगे। रामभवन उन्हें हांक रहा था, तभी खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों के संपर्क में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के दो बीघा जमीन है। तीन पुत्र व एक पुत्री है। उधर, मृतक के भाई शिवभवन विश्वकर्मा और बुंदेलखंड इंसाफ सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने रोष जताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से घटना हुई। पूर्व में भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। आरोप लगाया कि तारों को दुरुस्त करने की ग्रामीणों ने कई बार मांग की, लेकिन समाधान नहीं हुआ।