{"_id":"c6f3bdd9749c2c2765c266ad58a0940a","slug":"village-elections-bjp-units-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम इकाइयों से भाजपा के संगठनात्मक चुनाव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम इकाइयों से भाजपा के संगठनात्मक चुनाव शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भाजपा ने अपने संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू करते हुए रविवार से ग्राम इकाइयों का गठन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
20 नवंबर तक सभी ग्राम इकाइयों गठित की जाएंगी। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक चुनावी बैठक में यह जानकारी दी गई।
सोमवार को बैठक में संगठन चुनाव अधिकारी विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान (बिजनौर) ने ग्राम इकाइयों से लेकर मंडल व जिला स्तर पर संगठनात्मक चुनाव की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें बांदा जिले में चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में बूथ, ग्राम और मंडल स्तर का चुनाव कराने में सहयोग करें।
सह-चुनाव अधिकारी रंजना उपाध्याय ने बताया कि ग्राम इकाइयों का गठन रविवार से शुरू कर दिया गया है। 20 नवंबर तक सभी ग्राम इकाइयों गठित की जाएं।
जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने बताया कि जिले में 13 मंडलीय इकाइयों का गठन होगा। बैठक में पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, अशोक त्रिपाठी जीत मौजूद रहे।