फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,bike,police,CHC,FIR

नहीं सुनी तो आईजी से की ऑनलाइन शिकायत

Wed, 31 Mar 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
village,bike,police,CHC,FIR
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के अकेलवा (पुकारी) गांव में बाइक से किसान को टक्कर मारकर घायल करने और पत्नी से मारपीट किए जाने का मामला कोतवाली पुलिस द्वारा अनदेखा कर दिए जाने पर घायल ने आईजी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दी। इस पर आईजी के संज्ञान लेने पर दूसरे दिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अकेलवा गांव के किसान शिवकुमार (36) सुबह खेत की रखवाली करके पैदल घर आ रहा था। गांव के पास जमवारा गांव के बाइक सवार ने उसे पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। घायल शिवकुमार को उसकी पत्नी सीएचसी ला रही थी। रास्ते में शंकर बाजार के पास आरोपी बाइक सवार ने आटो रुकवाकर घायल की पत्नी ज्ञान देवी व परिवार की दो अन्य महिलाओं से मारपीट की। ज्ञान देवी ने बताया कि उसने कोतवाली में तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस पर उसने आईजी के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की। आईजी के हस्तक्षेप पर नरैनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी सविता श्रीवास्तव ने बताया कि ज्ञान देवी ने घटना की मौखिक जानकारी दी थी। बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed