फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Vice star team won the opening game

रेलवे क्लब टीम को हराकर स्टार वाइस टीम ने जीता उद्घाटन मैच

Sat, 28 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 28 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Vice star team won the opening game

बीपी यादव फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया। एसपी और सपा नेताओं की मौजूदगी में उद्घाटन मैच में स्टार वाइस क्लब टीम विजेता बनी। टीम खिलाड़ियों को आयोजकों ने पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को जीआईसी ग्राउंड पर उद्घाटन की औपचारिकता सपा के प्रदेश सचिव विनय श्रीवास्तव ने दीप जलाकर की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर भी उपस्थित थे। पहला मैच स्टार वाइस और रेलवे क्लब के बीच खेला गया। स्टार वाइस टीम ने 15 ओवरों में नौ विकेटों के पर 191 रन बनाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवे क्लब टीम 11.3 ओवर में सिर्फ 72 रनों पर आल आउट हो गई। स्टार वाइस के इकबाल हुसैन ने 35 रन बनाए और तीन विकेट लिए। उन्हें ‘मैन आफ दी मैच’ घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाउंडेशन सचिव सुनील यादव ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। अंपायरिंग कमलेश राजपूत और रेहान खान ने की। महेश साहिल और दीपक श्रीवास्तव ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। ऋषभ कुमार और दीपेश ने स्कोरिंग की।

इसके पूर्व फाउंडेशन अध्यक्ष अनिल यादव और सचिव सुनील यादव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय लेने की रस्म अदा की और सिक्का उछालकर मैच की शुरुआत कराई।


उन्होंने घोषणा की कि प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को फाउंडेशन की तरफ से राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक खेलने के लिए कोचिंग/कैंप व अन्य जरूरी सहायताएं दी जाएंगी। टूर्नामेंट संयोजक कमल सिंह सहित छंगा सिंह, स्वामी, शैलेंद्र सिंह, विपिन सिंह, धीरेंद्र सिंह, नीरज सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed