फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   VHP Tipu Sultan told the traitor

विहिप ने टीपू सुल्तान को बताया देशद्रोही

Sun, 15 Nov 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 15 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
VHP Tipu Sultan told the traitor

बांदा। विहिप ने टीपू सुल्तान की जयंती मनाने वाले

विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कर्नाटक में मारे गए विहिप कार्यकर्ता और पेरिस के मृतकों को शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।

विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने रविवार को सुबह नगर में जुलूस निकाला। महेश्वरी देवी मंदिर के पास कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का पुतला फूंका और आक्रोश जताया।

जिलाध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि 18वीं सदी के मैसूर शासक टीपू सुल्तान ने अपने शासनकाल में भारतीय परंपराओं के विरुद्ध हिंदू के धार्मिक आस्था के मंदिरों को खंडित किया और श्रद्धालुओं को प्रताड़ित किया था।

ऐसे राष्ट्रद्रोही शासक की जयंती मनाना उचित नहीं है। बजरंग दल के जिला गौरक्षा प्रमुख भुवनेंद्र कुमार ने बताया कि आतंकवादियों ने इस्लामिक स्टेट संगठन के इशारे पर फ्रांस की राजधानी पेरिस में बम ब्लास्ट किया गया।

विहिप इसकी कड़ी निंदा करती है। ओमप्रकाश अग्रवाल, डॉ.सुरेंद्र भटनागर, शैलेंद्र गुप्ता, रामप्रसाद सोनी, महेंद्र चौहान, लवलेश, राहुल, नीरज लखेरा, मोहित, दीपक, वीरेंद्र कुमार, संजय, सुरेंद्र, सुमेर, रामबाबू, शनि, भोला इत्यादि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed