फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Vehicle collision killed the aged

वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

Sun, 14 Feb 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 14 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Vehicle collision killed the aged

बांदा/खुरहंड। सड़क हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। अन्य हादसों में आठ लोग घायल हो गए। इसके अलावा एक युवक ट्रेन से गिरकर जख्मी हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के छिबांव गांव निवासी शंभू दयाल (60) रविवार की शाम साइकिल से नंदना गांव जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव से कुछ दूर पहले किसी वाहन की टक्कर से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


टक्कर मारने वाला वाहन लेकर भाग निकला। उसकी टूटी नंबर प्लेट वहीं मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एक अन्य घटना में डीएम कालोनी निवासी सुरेंद्र (25) पुत्र बच्चन धुरिया बाइक पर बाजार से घर जाते समय नए ओवरब्रिज पर गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव निवासी दादूराम (50) पुत्र कामता शनिवार की रात बाइक पर गांव जाते समय खुरहंड गांव के पास दुर्घटना में घायल हो गया।

ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के भिड़रा नगर निवासी धर्मेंद्र सिंह (30) पुत्र जय प्रकाश रविवार को दोपहर झांसी पैसेंजर में चढ़ते समय गिरकर घायल हो गया। जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

एक अन्य घटना में सुरहा (कबरई, महोबा) निवासी जगदेव (35) पुत्र रामाधार पंपिंग सेट से जख्मी हो गया। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी राजगीर नसीर (25) पुत्र बशीर मकान की सरिया काटते समय घायल हो गया।


खड्डी (गौरिहार) निवासी दुर्जी (65) पत्नी भरोसा पेड़ गिरने से दबकर और पतवन (बबेरू) गांव निवासी रानी (35) पत्नी रामबहादुर रविवार को सुबह छत से गिरकर घायल हो गई। परसौली गांव की बिट्टन (38) पत्नी शत्रुघ्न की कटिया मशीन से उंगली कट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed